फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Chandra Grahan 2023 Know What To Do And What Not During Lunar Eclipse In Hindi

Chandra Grahan 2023: आज रात 8:44 बजे से लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानिए इस दौरान क्या करें और क्या नहीं

Fri, 05 May 2023 11:49 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 05 May 2023 11:49 AM IST
सार

Chandra Grahan 2023: चंद्र ग्रहण एक ऐसी घटना है, जिसका विज्ञान और ज्योतिष दोनों में बहुत ज्यादा महत्व है। साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण आज यानी 5 मई को लग रहा है। ग्रहण की शुरुआत आज रात 8 बजकर 45 मिनट से होगी।

विज्ञापन
Chandra Grahan 2023 Know What To Do And What Not During Lunar Eclipse In Hindi
580 साल में दिखेगा सबसे लंबा चंद्रग्रहण - फोटो : iStock

विस्तार

Chandra Grahan 2023: चंद्र ग्रहण एक ऐसी घटना है, जिसका विज्ञान और ज्योतिष दोनों में बहुत ज्यादा महत्व है। साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण आज यानी 5 मई को लग रहा है। ग्रहण की शुरुआत आज रात 8 बजकर 45 मिनट से होगी। वहीं देर रात 1 बजे ये ग्रहण समाप्त हो जाएगा। वैसे तो चंद्र ग्रहण से करीब 9 घंटे पहले सूतक लग जाता है, लेकिन ये चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। हालांकि ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है इसलिए सावधानी बरतनी जरूरी है। ग्रहण काल के दौरान हमारे आसपास की हर चीज प्रभावित होती है। इसलिए इस दौरान कुछ बातों का ख्याल रखना बेहद आवश्यक होता है। वरना आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं चंद्र ग्रहण के समय कौन से काम करने चाहिए और किन कार्यों से बचना चाहिए...

विज्ञापन


Chandra Grahan 2023: इन राशियों के लिए शुभ नहीं है साल का पहला चंद्र ग्रहण, हो जाएं सतर्क
विज्ञापन


ग्रहण के दौरान क्या न करें?

  • ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार चंद्र ग्रहण के दौरान नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है। ऐसे में इस दौरान न तो भोजन पकाना चाहिए और न ही खाना चाहिए। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। गर्भवती महिलाएं इस दौरान घर से बाहर न निकलें। मान्यता है कि इससे गर्भस्थ शिशु पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।   
  • चंद्र ग्रहण के दौरान सोने से बचना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना गया है। 
  • चंद्र ग्रहण के दौरान पेड़-पौधों को भी स्पर्श नहीं करना चाहिए।
  •  इसके अलावा ग्रहण के दौरान न तो पूजा करनी चाहिए और न ही मंदिर का पट खुला रखना चाहिए।  


चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें?

  • चंद्र ग्रहण के दौरान गायत्री मंत्र या इष्ट देवता का मंत्र का जाप करें। 
  • ग्रहण के बाद शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जाप करें। इससे चंद्र ग्रहण के बुरे प्रभावों का असर नहीं पड़ेगा। 
  • ग्रहण शुरू होने से पहले खाने-पीने की चीजों में तुलसी की पत्तियां दें। मान्यता है कि ऐसा करने से ग्रहण की नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव खाने-पीने वाली चीजों पर नहीं पड़ता है।  
  • ग्रहण खत्म होने के बाद पूरे घर में गंगाजल से छिड़काव करें। 
  • तुलसी के पेड़ से लेकर मंदिर तक अपने पूरे घर को गंगाजल से शुद्ध करें। 
  • साथ ही जरूरतमंद लोगों को धन और अनाज का दान करें।

Chandra Grahan 2023: साल का पहला चंद्र ग्रहण क्यों है दुर्लभ, भारत में कहां-कहां दिखेगा ये नजारा? जानिए सबकुछ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed