Chandra Grahan 2022, Lunar Eclipse 2022 Date, Chandra Grahan Kab Hai: साल 2022 के आखिरी सूर्य ग्रहण के बाद अब साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज है। साल का आखिरी सूर्य ग्रहण दिवाली के अगले दिन लगा था। वहीं आखिरी चंद्र ग्रहण सूर्य ग्रहण के ठीक 15 दिन बाद देव दिवाली के दिन यानी 08 नवंबर को लगने जा रहा है। पहला चंद्र ग्रहण 16 मई 2022 को लगा था। 08 नवंबर को कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि भी है। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को देव दिवाली का पर्व मनाया जाता है। हालांकि चंद्र ग्रहण और प्रदोष काल में पूजा का शुभ देखते हुए देव दीपावली 07 नवंबर को ही मनाई गई है। तो चलिए जानते हैं चंद्रग्रहण की तिथि, समय और सूतक काल...
Chandra Grahan 2022 Date Time: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज, जानिए ग्रहण और सूतक काल का सही समय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण कब है
साल 2022 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण भारतीय समय के अनुसार 8 नवंबर को शाम करीब 4 बजकर 23 मिनट से शुरू होगा और शाम 6 बजकर 19 मिनट तक रहेगा।
आपके शहर में चंद्र ग्रहण का समय
शहर
कब से शुरू
शहर
कब से शुरू
दिल्ली
5.28
नोएडा
5.30
अमृतसर
5.32
लखनऊ
5.16
भोपाल
5.36
लुधियाना
5.34
जयपुर
5.37
शिमला
5.20
मुंबई
6.01
कोलकाता
4.52
रायपुर
5.21
पटना
5.00
इंदौर
5.43
देहरादून
5.22
उदयपुर
5.49
गांधीनगर
5.55
चंद्र ग्रहण 2022 का सूतक काल
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक काल का समय ग्रहण के शुरू होने के 9 घंटे पहले लग जाता है। ये चंद्र ग्रहण भारत के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। इसलिए चंद्र ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा।
कहां-कहां नजर आएगा आखिरी चंद्र ग्रहण
साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत समेत कई एशियाई द्वीपों, दक्षिण/ पूर्वी यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी व दक्षिण अमेरिका, पेसिफिक अटलांटिक और हिंद महासागर में दिखाई दे सकता है।
चंद्र ग्रहण कब लगता है?
जब सूर्य और चंद्रमा के बीच में पृथ्वी आ जाती है, तो चंद्र ग्रहण होता है। वैसे तो चंद्र और सूर्य ग्रहण एक भौगोलिक घटना है, लेकिन ज्योतिष में शास्त्र में भी इसका बहुत अधिक महत्व माना गया है।