Chandra Grahan (Lunar Eclipse) 2021: इस बार कार्तिक पूर्णिमा तिथि पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण कई नजरिए से खास रहने वाला है। 19 नवंबर को यह चंद्रग्रहण वृषभ राशि और कृ्त्तिका नक्षत्र में लगेगा। खास बात यह है कि यह चंद्र ग्रहण काफी देर तक रहेगा। इस चंद्रग्रहण के बाद ही अगले महीने यानी 4 दिसंबर को सूर्य ग्रहण भी लगेगा। एक तरफ जहां इस महीने सबसे बड़े और सबसे ज्यादा शुभ फल देने वाले ग्रह बृहस्पति अपनी राशि बदलेंगे, तो दूसरी तरफ साल का आखिर चंद्रग्रहण भी लगेगा। वैज्ञानिक नजरिए से ग्रहण एक खगोलीय घटना मानी गई, जबकि धार्मिक नजरिए से ग्रहण का लगना अशुभ माना गया है। ग्रहण के दौरान और सूतक काल लगने पर कई कार्यों को करना वर्जित हो जाता है। 19 नवंबर को साल का आखिरी चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। यह चंद्रग्रहण काफी देर तक लगेगा। आइए जानते हैं इस ग्रहण से जुड़ी जानकारियां...
Chandra Grahan 2021 November: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें कब, कहां और कैसा रहेगा ग्रहण का असर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंद्र ग्रहण का समय और कहां-कहां दिखाई देगा
साल का यह आखिरी चंद्रग्रहण 19 नवंबर को लगेगा। यह एक खंडग्रास चंद्र ग्रहण होगा। हिंदू पंचांग के अनुसार चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा तिथि पर ही लगता है। ऐसे में इस बार यह कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि यानी 19 नवंबर को लगेगा। भारतीय समय के अनुसार ग्रहण की शुरुआत सुबह 11 बजकर 34 मिनट से होगी, जिसकी समापन शाम के 05 बजकर 33 मिनट पर होगा। ऐसे में यह ग्रहण काफी लंबे समय तक रहेगा। ग्रहणकाल की कुल अवधि लगभग 05 घंटे 59 मिनट तक होगी। साल का यह आखिरी चंद्रग्रहण यरोप, अमेरिका, पश्चिमी अफ्रीका, इंडोनेशिया, रूस, चीन, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन में साफ दिखाई देगा। अगर भारत की बात की जाय तो यह ग्रहण शाम के समय अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा।
ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण एक बहुत ही महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। साल का यह आखिरी चंद्रग्रहण 19 नवंबर को वृषभ राशि और कृतिका नक्षत्र में लगेगा।
भारत में यह ग्रहण एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। जिस कारण से इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। इस ग्रहण को भारत में न देखे जाने के कारण इसका कोई भी असर जनमानस के ऊपर नहीं पड़ेगा। ज्योतिष और धार्मिक नजरिए से जब ग्रहण मात्र एक उपच्छाया ग्रहण होता है तब सूतक काल प्रभावी नहीं होता है। चंद्र ग्रहण में सूतक काल ग्रहण के पांच घंटे पहले से ही शुरू हो जाता है।
चंद्र ग्रहण का राशियों पर प्रभाव
साल का यह आखिरी चंद्र ग्रहण वृषभ और कृतिका नक्षत्र में लगेगा। चंद्र ग्रहण का कुछ राशियों पर अच्छा तो कुछ के ऊपर इसका नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। ज्योतिष गणना के अनुसार तुला, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए यह चंद्र ग्रहण सामान्य परिणाम लेकर आने वाला होगा। करियर में अच्छे मौके मिलेंगे। सफलता मिलने की संभावना अब से ज्यादा बढ़ जाएगी। नौकरी और बिजनेस में अच्छे परिणाम मिलेंगे। बाधाएं कम आएंगे। धन लाभ के संकेत हैं। वहीं दूसरी तरफ ग्रहण के कारण मेष, वृषभ, सिंह और वृश्चिक राशि वालों को कुछ छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं।