हर व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर के अनुसार, उसकी राशि की पहचान की जाती है। ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियां बताई गई हैं। इन बारह राशियों के अपने अलग गुण व दोष होते हैं। हर राशि का एक अलग स्वामी ग्रह होता है। इसलिए जातक के स्वभाव व जीवन पर भी राशि का प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में तीन राशियां ऐसी बताई गई हैं, जिनके जातक बहुत ही जिद्दी और कठोर स्वभाव के होते हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन सी हैं वे राशियां।
कठोर और जिद्दी स्वभाव के मानें जातें हैं इन तीन राशियों के लोग, कहीं आपकी राशि भी तो नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस राशि के स्वामी ग्रहों के राजा सूर्य हैं और यह अग्नि तत्व की राशि है। ये लोग राजाओं की तरह जीवन जीना पसंद करते हैं यहां कहने का तात्पर्य है कि इन लोगों में नेतृत्व क्षमता बहुत अच्छी होती है। ये लोग ही ईमानदार प्रवृत्ति के होते हैं और हर बात साफ-साफ कहते हैं। हांलांकि यदि कोई इनके आदर्शों को चोट पहुंचाने की कोशिश करता है तो ये काफी गुस्सैल और जिद्दी स्वभाव के हो सकते हैं। कभी-कभी अत्यधिक दुख या दबाव में ये आक्रामक भी हो सकते हैं।
इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है। ये पृथ्वी तत्व की राशि है। इस राशि को सबसे सुंदर राशि माना जाता है लेकिन ये लोग रूढ़िवादी विचार और आलोचक होते हैं। यदि ये लोग जिस बात को ठान लें तो उसे पूरा करके ही रहते हैं।
इस राशि के स्वामी सेनापति मंगल हैं और यह जल तत्व की राशि है। ये लोग अंतर्मुखी स्वभाव के मानें जातें हैं। इनके मन की बात जानना थोड़ा मुश्किल होता है। ये लोग ज्यादा मिलनसार प्रवृत्ति के नहीं होते हैं। इस राशि के लोग अपनी प्राथमिकताओं के साथ समझौता नहीं करते हैं। इसी कारण कभी-कभी इनमें बहुत अधिक कठोरता भी देखने को मिलती है। यदि ये लोग एक बार जो कह दें तो उस पर अडिग रहते हैं।