साल 2021 का पहला चंद्रग्रहण 26 मई वैशाख पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा है। यह उपछाया चंद्रग्रहण होगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यह चंद्रग्रहण वृश्चिक राशि और अनुराधा नक्षत्र में लगेगा। इस कारण वृश्चिक राशि के जातकों पर ग्रहण का सर्वाधिक प्रभाव पड़ सकता है। हालांकि अन्य सभी राशियों पर भी इस ग्रहण का शुभ-अशुभ प्रभाव दिखाई दे सकता है। यह चंद्रग्रहण पांच राशि के जातकों पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।
Chandra Grahan 2021: साल का पहला चंद्रग्रहण, इन 5 राशि वालों को होगा धन-लाभ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, मिथुन राशि के जातकों के लिए वैशाख पूर्णिमा पर लगने जा रहा चंद्रग्रहण शुभ फलकारी साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों को आर्थिक लाभ मिल सकता है। साथ ही कार्य में सफलता मिलने के योग बनेंगे। इस बीच आपको वाद-विवाद से दूर रहने की सलाह दी जाती है।
सिंह राशि के जातकों को चंद्रग्रहण के दौरान आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। कार्य व्यापार में सफलता मिलने की संभावना है। लेकिन इस बीच आपको अपनी सेहत पर ध्यान रखना होगा। साथ ही परिजनों के स्वास्थ्य में ध्यान रखने की आवश्यकता पड़ सकती है। ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए भगवान शिव की आराधना करें।
कन्या राशि के जातकों को ग्रहण के दौरान धनलाभ के योग बनेंगे। इस दौरान आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नौकरी-व्यापार में तरक्की के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। कार्य में सफलता मिलेगी। मनोवांछित फल की प्राप्ति हो सकती है।
मकर राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। वहीं व्यापार के लिए भी यह अवधि फायदेमंद साबित हो सकती है। यदि सेहत में कुछ कमी थी तो वह दूर हो सकती है।