फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Eclipse 2021: 26 मई 2021 को है साल का पहला चंद्रग्रहण, जानिए ग्रहण से जुड़ी बातें

Fri, 14 May 2021 07:43 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 14 May 2021 07:43 PM IST
विज्ञापन
eclipse in 2021 date time sutak kal of surya grahan and chandra grahan
इस साल का पहला ग्रहण 26 मई को लगने जा रहा है। - फोटो : अमर उजाला
Eclipse 2021: ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक नजरिए से ग्रहण का विशेष महत्व होता है। ग्रहण में विशेष सावधानियां बरती जाती है। इस साल का पहला ग्रहण 26 मई को लगने जा रहा है। यह पहला चंद्रग्रहण होगा। इसके बाद साल का पहला सूर्यग्रहण 10 जून को लगेगा। इस वर्ष 2 चंद्रग्रहण और 2 सूर्यग्रहण लगेगा। आइए जानते हैं साल 2021 में लगने वाले ग्रहण के बारे में सबकुछ....
eclipse in 2021 date time sutak kal of surya grahan and chandra grahan
- फोटो : ANI

कब कौन सा ग्रहण?
पहला चंद्रग्रहण- 26 मई 2021
साल का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई को लगेगा। यह चंद्र ग्रहण पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर और अमेरिका महाद्वीप में दिखाई देगा।लेकिन यह चंद्र भारत में भी दिखाई देगा। 
दूसरा चंद्रग्रहण- 19 नवंबर 2021
दूसरा चंद्र ग्रहण 19 नवंबर को लगेगा। दूसरा चंद्र ग्रहण भारत, अमेरिका, उत्तरी यूरोप, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर क्षेत्र में दिखाई देगा।

eclipse in 2021 date time sutak kal of surya grahan and chandra grahan
- फोटो : ANI
पहला सूर्य ग्रहण 2021- 10 जून 2021
साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को लगेगा। यह वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा।
दूसरा सूर्य ग्रहण 2021- 4 दिसंबर 2021
दूसरा सूर्य ग्रहण साल के आखिरी महीने 4 दिसंबर को लगेगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देंगे। इसलिए इन दोनों  ग्रहण का सूतक काल यहां मान्य नहीं होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
eclipse in 2021 date time sutak kal of surya grahan and chandra grahan

ग्रहण को लेकर मान्यताएं

धार्मिक और ज्योतिष मान्यताओं में ग्रहण को अशुभ घटना के रूप में देखा जाता है। इसलिए इस दौरान कई कार्यों को वर्जित माना गया है। । ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ करना वर्जित होता है और इस दौरान देवी-देवताओं की मूर्तियों को स्पर्श नहीं किया जाता है। मंदिरों के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं।सूर्य ग्रहण में सूर्य के बीजमंत्र और चंद्र ग्रहण में चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करने से ग्रहण के अशुभ प्रभावों से बचा जा सकता है। इसके अलावा इन दोनों ग्रहों के यंत्रों की पूजा करने से भी ग्रहण के अशुभ प्रभावों से छुटकारा पाया जा सकता है।

विज्ञापन
eclipse in 2021 date time sutak kal of surya grahan and chandra grahan
सूर्यग्रहण

ग्रहण के दौरान बरतें ये सावधानियां

ग्रहण के दौरान और ग्रहण के खत्म होने तक भगवान की मूर्ति को नहीं छूना चाहिए। ग्रहण में घर के मंदिरों के कपाट बंद कर देना चाहिए। ताकि भगवान पर ग्रहण का असर ना हो सके। ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान ना तो ग्रहण देखना चाहिए और ना ही घर के बाहर निकलना चाहिए। सूतक लगने पर और ग्रहण के दौरान सबसे ज्यादा नकारात्मक शक्तियां हावी रहती हैं। ग्रहण में कभी भी श्मशान घाट में नहीं जाना चाहिए। सूतक लगने पर किसी भी तरह का कोई भी शुभ कार्य करने से बचना चाहिए। ग्रहण में किया गया कोई भी शुभ कार्य सफल नहीं होता। ग्रहण के दौरान बाल और नाखून काटने से बचना चाहिए। इसके अलावा न तो कुछ खाना चाहिए और न ही खाना बनाना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed