फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chaitra Purnima 2022: चैत्र पूर्णिमा पर करें ये आसान उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से नहीं होगी धन धान्य की कमी

Fri, 15 Apr 2022 06:58 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 15 Apr 2022 06:58 AM IST
विज्ञापन
Chaitra Purnima 2022 Date Special Remedies for Wealth Purnima KE Upay
चैत्र पूर्णिमा पर करें ये आसान उपाय - फोटो : iStock

Chaitra Purnima 2022: इस समय चैत्र माह चल रहा है और चैत्र माह की पूर्णिमा 16 अप्रैल को है। हिंदी कैलेंडर के अनुसार, चैत्र माह की पूर्णिमा साल की पहली पूर्णिमा होती है। इस दिन देवी-देवताओं की पूजा और दान करना काफी शुभ माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि चैत्र पूर्णिमा के दिन कुछ खास उपाय करने से जातकों को देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होती है। पूर्णिमा तिथि के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है। चैत्र माह की पूर्णिमा वैसे भी बेहद खास होती है, क्योंकि इस दिन संकटमोचन भगवान हनुमान की जयंती भी है। ऐसे में इस दिन उपाय करने से देवी लक्ष्मी के साथ भगवान हनुमान की भी कृपा प्राप्त होगी। आज हम आपके लिए कुछ विशेष उपाय लेकर आए हैं, जो आपके जीवन में सुख समृद्धि भर देंगे। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में..... 

Chaitra Purnima 2022 Date Special Remedies for Wealth Purnima KE Upay
चैत्र पूर्णिमा पर करें ये आसान उपाय - फोटो : iStock
चैत्र पूर्णिमा पर करें ये उपाय

चैत्र पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए रात्रि के समय में माता लक्ष्मी को खीर या कोई सफेद मिठाई का भोग लगाएं। मान्यता है कि इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा से जातक का घर धन धान्य से भरा रहता है। 

Chaitra Purnima 2022 Date Special Remedies for Wealth Purnima KE Upay
चैत्र पूर्णिमा पर करें ये आसान उपाय - फोटो : iStock

मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए पूर्णिमा के दिन उन्हें 11 कौड़ियां अर्पित करें और उन्हें हल्दी का तिलक लगाएं। इसके अगले दिन कौड़ियों को किसी लाल कपड़े में बांधकर धन वाले स्थान पर या तिजोरी में रख दें। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से धन में बरकत होती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Purnima 2022 Date Special Remedies for Wealth Purnima KE Upay
चैत्र पूर्णिमा पर करें ये आसान उपाय - फोटो : iStock

धर्म शास्त्रों के अनुसार, पूर्णिमा के दिन पीपल के वृक्ष में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। ऐसे में इस दिन माता की कृपा प्राप्त करने के लिए सुबह स्नान के बाद पीपल के पेड़ को कुछ मीठा चढ़ाएं और जल अर्पित करें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति बेहतर होती है।  

विज्ञापन
Chaitra Purnima 2022 Date Special Remedies for Wealth Purnima KE Upay
चैत्र पूर्णिमा पर करें ये आसान उपाय - फोटो : iStock

इसके अलावा चैत्र पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय के समय कच्चे दूध में चावल मिलाकर 'ॐ स्रां स्रीं स्रौं स: चन्द्रमसे नम:' या 'ॐ ऐं क्लीं सोमाय नम:' इस मंत्र को बोलते हुए चंद्रमा को अर्घ्य देना शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से धीरे-धीरे आर्थिक समस्याएं खत्म होने लगती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed