फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Astrology: घोड़े की नाल का इस तरह करें इस्तेमाल, नौकरी-व्यापार में होगी खूब तरक्की

Thu, 14 Apr 2022 05:13 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 14 Apr 2022 05:13 PM IST
विज्ञापन
Astrology Use Horseshoe Like This a Lot of Progress in Job and Business
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार लोहा शनि देव की प्रिय धातु है। - फोटो : istock
Astrology: घोड़े की नाल के बारे मे आपने कई बार सुना होगा। घोड़े के पैरों के तलवे में लोहे का एक यू आकार का सोल लगाया जाता है, जिससे घोड़े को चलने और दौड़ने में दिक्कत नहीं होती है। अंग्रेजी के यू के आकर के इस सोल में जहां-जहां कील ठोकी जाती है, वहां-वहां छेद होते हैं। लोहे के इस सोल को नाल कहते हैं। आमतौर पर घोड़े की एक नाल हफ़्ता-10 दिन तक चलती है और इस दौरान घोड़ा सौ से 200 किलोमीटर तक चल लेता है। ज्योतिष शास्त्र में भी लोहे की इस नाल का विशेष महत्व है। वैसे तो हर धातु अपने आप में बहुत खास है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार लोहा शनि देव की प्रिय धातु है। कई बार शनि की पीड़ा से राहत के लिए घोड़े की नाल को धारण करने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं घोड़े की नाल के ज्योतिषीय लाभ क्या हैं। 
Astrology Use Horseshoe Like This a Lot of Progress in Job and Business
Vastu Tips यदि आप किसी व्यवसाय में हैं या आपकी कोई दुकान है तो अपने कार्यस्थल पर घोड़े की नाल स्थापित करनी चाहिए। - फोटो : istock

नौकरी-व्यापार में सफलता के लिए
अक्सर व्यक्ति काफी मेहनत करता है परंतु फिर भी उसे सफलता प्राप्त नहीं होती है। ऐसे में घोड़े की नाल का एक छल्ला बनाकर माध्यम अंगुली में धारण करना चाहिए। ऐसा करने से नौकरी में सफलता मिलती है। यदि आप किसी व्यवसाय में हैं या आपकी कोई दुकान है तो अपने कार्यस्थल पर घोड़े की नाल स्थापित करनी चाहिए। ऐसा करने से बिजनेस में आर्थिक लाभ मिलने लगता है। 

Astrology Use Horseshoe Like This a Lot of Progress in Job and Business
घोड़े की नाल बीमारी से भी दिलाती है छुटकारा। - फोटो : istock

बीमारी से मिलता है छुटकारा 
यदि परिवार का कोई सदस्य काफी समय से बीमार है ऐसे में घोड़े की नाल से बनी 4 कील, सवा किलो उड़द की दाल और एक सूखा नारियल लेकर रोगी के ऊपर से 11 बार वार कर  उसे किसी नदी या बहते जल में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से बीमारी से छुटकारा मिल जाता है।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Astrology Use Horseshoe Like This a Lot of Progress in Job and Business
पने घर की तिजोरी में घोड़े की नाल रखें। इससे घर में धन का आगमन होता है। - फोटो : istock

धन लाभ के लिए
यदि आप चाहते हैं आपके घर में हमेशा बरकत बनी रहे और लक्ष्मीजी आप पर अपनी कृपा बनाए रखें तो अपने घर की तिजोरी में घोड़े की नाल रखें। इससे घर में धन का आगमन होता है।

विज्ञापन
Astrology Use Horseshoe Like This a Lot of Progress in Job and Business
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आप शनि पीड़ा से ग्रसित हैं तो घर के मुख्य द्वार पर घोड़े की नाल लगाएं। - फोटो : istock

शनि दोष के लिए
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आप शनि पीड़ा से ग्रसित हैं तो घर के मुख्य द्वार पर घोड़े की नाल लगाएं। इसके साथ ही वास्तु दोषों से भी छुटकारा मिलता है। यदि किसी व्यक्ति की  कुंडली में शनि की दशा चल रही है तो उसके पलंग में घोड़े की नाल लगा देने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed