फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि पर जरूर करें ये काम, मिलेगा मां दुर्गा का आशीर्वाद

Thu, 09 Mar 2023 07:18 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 09 Mar 2023 07:18 AM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2023 Things to Do for Lord Durga Blessings Know Maa Durga Ashirwad Ke Upay
चैत्र नवरात्रि पर उपाय - फोटो : अमर उजाला

Chaitra Navratri 2023 Upay: इस बार चैत्र नवरात्रि 22 मार्च 2023 से शुरू हो रहे हैं। नवरात्रि पर मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा अर्चना होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, साल में चार नवरात्रि मनाई जाती है। चैत्र और शारदीय नवरात्रि के अलावा दो गुप्त नवरात्रि भी मनाई जाती है। जल्द ही चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होने वाली है। चैत्र नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा की जाएगी। नवरात्रि के दौरान व्रत रखने और पूरी श्रद्धा से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने से वो अपने भक्तों पर प्रसन्न होती हैं। साथ ही उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। नवरात्रि के दिनों में लोग अपने घर में अखंड ज्योति जलाते हैं और इन नौ दिनों में मां के नौ स्वरूपों की पूजा करते हैं।  ज्योतिष शास्त्र में इन नौ दिनों में दुर्गा मां की विशेष कृपा पाने के उपाय बताए गए हैं। ये अचूक उपाय करने से न केवल आप पर बल्कि आपके  परिवार पर भी मां दुर्गा की कृपा बनी रहेगी और साथ ही घर में सुख समृद्धि आएगी। आइए जानते हैं क्या हैं उपाय । 

Chaitra Navratri 2023 Things to Do for Lord Durga Blessings Know Maa Durga Ashirwad Ke Upay
चैत्र नवरात्रि पर करें ये काम - फोटो : सोशल मीडिया
  • चैत्र नवरात्रि पर  मां दुर्गा की विशेष कृपा पाने के लिए पूरे नौ दिन तक व्रत रखने चाहिए। यदि ऐसा संभव नहीं है तो पहला, चौथा और अष्टमी के दिन व्रत जरूर कर लें।
Chaitra Navratri 2023 Things to Do for Lord Durga Blessings Know Maa Durga Ashirwad Ke Upay
चैत्र नवरात्रि पर करें ये काम - फोटो : iStock
  • मां दुर्गा का आशीर्वाद पाने के लिए नवरात्रि के प्रथम दिन पूजा स्थल पर मां दुर्गा, मां लक्ष्मी और मां सरस्वती की मूर्ति स्थापित करें और उनकी पूजा-अर्चना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2023 Things to Do for Lord Durga Blessings Know Maa Durga Ashirwad Ke Upay
चैत्र नवरात्रि पर करें ये काम - फोटो : istock
  • घर में सुख समृद्धि बनी रहे इसके लिए चैत्र नवरात्रि के इन नौ दिनों अखंड ज्योत जरूर जलाएं। पूजा के समय  'ऊं ऐ ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै' मंत्र का जाप जरूर करें।
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2023 Things to Do for Lord Durga Blessings Know Maa Durga Ashirwad Ke Upay
चैत्र नवरात्रि पर करें ये काम - फोटो : प्रयागराज
  • नवरात्रि के दिन दुर्गा सप्तशती का पाठ करना जरूरी माना गया है। यदि सम्पूर्ण पाठ करना संभव नहीं हैं तो दुर्गा सप्तशती का संपूर्ण लाभ लेने के लिए सबसे पहले कवच, कीलक व अर्गला स्रोत का पाठ करना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed