फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gajlaxmi rajyog 2023: होली के बाद बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

Wed, 08 Mar 2023 11:34 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 08 Mar 2023 11:34 AM IST
विज्ञापन
Gajlaxmi Yog 2023 After Holi Good Days Will Start For These Rashifals or Zodiac Signs
गजलक्ष्मी योग इन राशि वालों को देगा लाभ - फोटो : amar ujala

Gajlaxmi rajyog 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस साल होली के बाद कुछ राशियों का भाग्योदय होगा। बृहस्पति के गोचर से गजलक्ष्मी राजयोग बनेगा। इससे साढ़े साती के दोष दूर होंगे और बंपर लाभ मिलेगा। सभी ग्रह निश्चित समय पर राशि परिवर्तन करते हैं जिससे कई शुभ और अशुभ योग बनते हैं। होली के बाद का यह समय कुछ राशियों के लिए बेहद अनुकूल रहेगा। होली के बाद यानी 22 अप्रैल 2023 को देवगुरु बृहस्पति का गोचर होगा। बृहस्पति इस समय मीन राशि में है और अप्रैल में मेष राशि में प्रवेश करेगा। चंद्रमा भी इस समय मेष राशि में प्रवेश करेगा। गजलक्ष्मी योग भी तब बनता है जब बृहस्पति और चंद्रमा एक साथ होते हैं। गजलक्ष्मी योग से साढ़े साती शनि दोष समाप्त होगा। साथ ही इन 3 राशियों के लिए गजलक्ष्मी योग का बनना बहुत ही लाभदायक होता है। इन्हें अपार धन, सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी। आइए देखते हैं कि होली के बाद इस गजलक्ष्मी योग से किन राशि वालों को फायदा होता है।

Gajlaxmi Yog 2023 After Holi Good Days Will Start For These Rashifals or Zodiac Signs
गजलक्ष्मी योग इन राशि वालों को देगा लाभ

मेष राशि: गुरु के गोचर से बना चंद्रमा-गुरु की युति गजलक्ष्मी योग बनाएगी। मेष राशि के जातकों को यह अच्छे परिणाम देगा। नौकरीपेशा जातकों को मिल सकता है इस दौरान आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में भी सुख-समृद्धि रहेगी। आय में वृद्धि होगी। भाग्य के सहयोग से कार्यों में सफलता मिलेगी।

Gajlaxmi Yog 2023 After Holi Good Days Will Start For These Rashifals or Zodiac Signs
गजलक्ष्मी योग इन राशि वालों को देगा लाभ

मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों को गजलक्ष्मी राजयोग काफ़ी फ़ायदा पहुंचाएगा। आय में वृद्धि होगी। व्यापारियों को बड़ा मुनाफा होगा। कार्यस्थल पर पदोन्नति के साथ आर्थिक उन्नति मिलेगा। समाज में सम्मान बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन में सुख-समृद्धि रहेगी। अविवाहितों का विवाह होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gajlaxmi Yog 2023 After Holi Good Days Will Start For These Rashifals or Zodiac Signs
गजलक्ष्मी योग इन राशि वालों को देगा लाभ

धनु राशि : गजलक्ष्मी योग धनु राशि वालों को शीघ्र धन लाभ कराएगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। निवेश से लाभ होगा। व्यापार में लाभ होगा। काम के लिए अच्छा समय है। तरक्की के आसार हैं। प्रेम संबंधों में भी मधुरता भी बनी रहेगी। विदेश जाकर पढ़ाई करने की इच्छा पूरी होगी।

Vivah Shubh Muhurat 2023: होली के बाद इस तारीख से शुरू होंगे विवाह मुहूर्त, इस दिन पड़ेगा अबूझ मुहूर्त!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed