फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chaitra Maah 2022 Shubh Muhurat: चैत्र माह आरंभ, जानें मुंडन, गृह प्रवेश, खरीदारी, शुभ विवाह के मुहूर्त

Sun, 20 Mar 2022 07:04 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 20 Mar 2022 07:04 AM IST
विज्ञापन
Chaitra Maah 2022 Shubh Muhurat Mundan Griha Pravesh Kharidari Vivah Shubh Muhurat
हिन्दी पंचांग के अनुसार पहले माह चैत्र का प्रारंभ आज 19 मार्च दिन शनिवार से हो गया है। - फोटो : demo

Chaitra Maah 2022 Shubh Muhurat: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, विशिष्ट दिनों को शुभ माना जाता है और कुछ दिन अशुभ होते हैं। शुभ समय या शुभ मुहूर्त वह समय है जिसमें ग्रह और नक्षत्र मनुष्य के लिए अच्छे या फलदायक होते हैं। शुभ मुहूर्त  के साथ किया गया कार्य बिना किसी रुकावट के सफल माना जाता है। आसान शब्दों में कहें तो, शुभ मुहूर्त का अर्थ होता है जरूरी कार्यों में एक अच्छा परिणाम प्राप्त करना। हिन्दी पंचांग के अनुसार पहले माह चैत्र का प्रारंभ आज 19 मार्च दिन शनिवार से हो गया है। आज चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। चैत्र माह का समापन 16 अप्रैल, शनिवार यानी पूर्णिमा के दिन होगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार अन्य माह की तरह ही चैत्र माह में भी कई शुभ मुहूर्त हैं। यह शुभ मुहूर्त विवाह, मुंडन , जनेऊ, गृह प्रवेश, खरीदारी, नामकरण आदि के लिए हैं। चैत्र माह में इन शुभ मुहूर्त के दौरान आप मकान, गाड़ी, प्लॉट या अन्य प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं। आइए जानते हैं चैत्र माह के विभिन्न कार्यक्रमों के शुभ मुहूर्त के बारे में। 

Chaitra Maah 2022 Shubh Muhurat Mundan Griha Pravesh Kharidari Vivah Shubh Muhurat
चैत्र के महीने में जनेऊ या उपनयन संस्कार के लिए 3 शुभ मुहूर्त हैं। - फोटो : amar ujala

जनेऊ मुहूर्त (चैत्र माह )
चैत्र के महीने में जनेऊ या उपनयन संस्कार के लिए 3 शुभ मुहूर्त प्राप्त हो रहे हैं, ये अप्रैल माह में ही हैं। अप्रैल की 03, 06 और 11 तारीख को जनेऊ संस्कार किए जा सकते हैं। 

Chaitra Maah 2022 Shubh Muhurat Mundan Griha Pravesh Kharidari Vivah Shubh Muhurat
चैत्र महीने में बच्चों के नामकरण के लिए कुल 6 शुभ मुहूर्त हैं। - फोटो : amar ujala

नामकरण मुहूर्त (चैत्र माह )
चैत्र महीने में बच्चों के नामकरण के लिए कुल 6 शुभ मुहूर्त हैं। मार्च माह की तारीखों में नामकरण का मुहूर्त नहीं है, लेकिन अप्रैल की 1, 3, 6, 10, 11 और 15 तारीख नामकरण के लिए शुभ हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Maah 2022 Shubh Muhurat Mundan Griha Pravesh Kharidari Vivah Shubh Muhurat
चैत्र के महीने में गृह प्रवेश का मात्र एक ही मुहूर्त है। - फोटो : amar ujala

गृह प्रवेश मुहूर्त (चैत्र माह) 
चैत्र के महीने में गृह प्रवेश का मात्र एक ही मुहूर्त है। 26 मार्च को रात्रि  8: 04 मिनट से 17 मार्च प्रातः 6:18 मिनट तक है। 

विज्ञापन
Chaitra Maah 2022 Shubh Muhurat Mundan Griha Pravesh Kharidari Vivah Shubh Muhurat
इस माह में मुंडन के लिए कोई शुभ मुहूर्त नहीं है। - फोटो : amar ujala

मुंडन मुहूर्त (चैत्र माह)
इस माह में मुंडन के लिए कोई शुभ मुहूर्त नहीं है। इसके लिए आपको अगले माह का इंतजार करना होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed