फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budh Gochar 2023: आज बुध ग्रह करेंगे मेष राशि में प्रवेश, इन राशि वालों को रहना होगा सावधान

Fri, 31 Mar 2023 12:13 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 31 Mar 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Budh Gochar 2023 in Hindi Mercury Transit These Zodiac Signs should be alert in Hindi
budh ka mesh me gochar - फोटो : अमर उजाला

Budh Grah Ka Mesh Rashi mein Gochar: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार माना जाता है। बुध ग्रह बुद्धि, तर्क क्षमता और अच्छे संचार कौशल का कारक है। यह मिथुन और कन्या राशि का स्वामी ग्रह है। आज यानी 31 मार्च, 2023 को दोपहर 02:44 बजे बुध देव मेष राशि में गोचर करेंगे। मेष राशि का स्वभाव बिल्कुल विपरीत होता है। मेष राशि राशि चक्र की पहली राशि है और इसका स्वामी ग्रह मंगल है। बुध ग्रह अपनी नीच राशि मीन से उच्च राशि मेष में प्रवेश करेंगे। ऐसे में जहां कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है वहीं  कुछ ऐसी भी राशियां हैं जिन्हें सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां। 


Mercury Transit 2023: 31 मार्च से मेष राशि में बुध का गोचर, इन 3 राशियों की किस्मत का खुलेगा ताला
Ram Navami 2023: इस साल रामनवमी पर हो रहा दुर्लभ योग का निर्माण, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत

Trending Videos
Budh Gochar 2023 in Hindi Mercury Transit These Zodiac Signs should be alert in Hindi
budh ka mesh me gochar

वृषभ राशि
बुध वृष राशि के जातकों के लिए दूसरे और पांचवें भाव का स्वामी है और यह गोचर बारहवें भाव में हो रहा है। इस गोचर के कारण आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है।  कार्यक्षेत्र में भी परेशानी उत्पन्न हो सकती है। इस दौरान आपका खर्चा भी हो सकता है। 

Budh Gochar 2023 in Hindi Mercury Transit These Zodiac Signs should be alert in Hindi
budh ka mesh me gochar

कन्या राशि
कन्या राशि के दशम और लग्नेश भाव के स्वामी ग्रह बुध अष्टम भाव में गोचर करने जा रहे हैं। अष्टम भाव दीर्घायु, आकस्मिक घटनाओं का स्थान माना जाता है। कन्या राशि के जातकों के लिए यह एक चुनौतीपूर्ण समय है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह शुभ नहीं है। आप त्वचा की समस्या या गले से संबंधित किसी बीमारी से पीड़ित हो सकते हैं।  मेष राशि में बुध के गोचर के दौरान कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन या समस्याएं आ सकती हैं। अपनी भाषा पर संयम रखें और कटुवाणी का प्रयोग बिल्कुल न करें। यह गोचर आपकी फिजूलखर्ची बाधा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Budh Gochar 2023 in Hindi Mercury Transit These Zodiac Signs should be alert in Hindi
budh ka mesh me gochar

वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि कुंडली में बुध  ग्यारहवें और आठवें भाव का स्वामी है और 31 मार्च को वह छठे भाव में गोचर करेगा। इस गोचर के दौरान वृश्चिक राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। इस गोचर के दौरान आप अपने मित्रों को शत्रुओं में बदलते हुए भी देख सकते हैं इसलिए किसी पर भरोसा न करें। इस गोचर के दौरान किसी को पैसा उधार न दें अन्यथा वह वापस नहीं मिलेगा। बुध के गोचर के दौरान कोई भी आर्थिक निर्णय लेने से बचें। आपके अचानक और अप्रत्याशित खर्चों में भी वृद्धि होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed