Ram Navami 2023: हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल रामनवमी 30 मार्च को है। मान्यता है कि धर्म की पुनर्स्थापना के लिए भगवान विष्णु ने प्रभु श्री राम के रूप में अपना सातवां अवतार लिया था। इसी उपलक्ष्य में हर साल धूम-धाम से राम नवमी का पर्व मनाया जाता है। राम नवमी के अवसर पर देशभर के समस्त राम मंदिरों में प्रभु श्रीराम की पूजा अर्चना की जाती है। हिंदू धर्म में राम नवमी के पर्व का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन भगवान राम के साथ मां दुर्गा की नौवें स्वरूप देवी सिद्धिदात्री की पूजा होती है। इसके अलावा इस साल राम नवमी पर अत्यंत दुर्लभ योग का निर्माण हो रहा है, जो कई राशियों के लिए शुभ साबित होने वाला। दरअसल इस साल राम नवमी पर सूर्य, बुध, गुरु मीन राशि में होंगे। इसके अलावा शनि कुंभ में और शुक्र और राहु मेष राशि में विराजमान हैं। इस दौरान मालव्य, केदार, हंस और महाभाग्य जैसे योग बनेंगे। इसके अलावा सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि, गुरु पुष्य योग और रवि योग का संयोग बन रहा है। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए शुभ है राम नवमी...
Ram Navami 2023: रामनवमी पर हुआ दुर्लभ योग का निर्माण, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Thu, 30 Mar 2023 10:02 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन