फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mercury Transit 2023: 31 मार्च से मेष राशि में बुध का गोचर, इन 3 राशियों की किस्मत का खुलेगा ताला

Mon, 20 Mar 2023 12:22 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 20 Mar 2023 12:22 PM IST
विज्ञापन
Mercury Transit 2023 Budh Gochar Rashi Parivartan These 3 Zodiac Signs Are Lucky
Budh Gochar 2023: बुध का मेष राशि में गोचर इन 3 राशियों पर प्रभाव - फोटो : अमर उजाला
Mercury Transit 2023: वैदिक ज्योतिष में राजकुमार कहे जाने वाले ग्रह बुध का गोचर 31 मार्च को मेष राशि में होगा। अपनी नीच राशि मीन से निकलकर वो मेष राशि में प्रवेश करेंगे। उनके मेष राशि में गोचर करने से 3 राशि के जातकों को बढ़िया मुनाफा होगा। आइए जानते हैं कि वो 3 राशियां कौन सी हैं। 


Weekly Horoscope (20-26 March): सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सप्ताह, किसको मिलेगा भाग्य का साथ

Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि में इस दिन होगा कन्या पूजन, जानें अष्टमी और राम नवमी की तिथि 

Chaitra Navratri 2023: इस दिन से शुरू हो रही है चैत्र नवरात्रि, जानें घटस्थापना विधि और मुहूर्त 

Chaitra Navratri 2023 : 22 मार्च से चैत्र नवरात्रि आरंभ, जानिए कैसे करें मां दुर्गा की आराधना

Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि पर अपनी राशि अनुसार करें मां दुर्गा की आराधना, मिलेगी सुख-समृद्धि
 
Mercury Transit 2023 Budh Gochar Rashi Parivartan These 3 Zodiac Signs Are Lucky
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि - इस राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर लग्न में ही होगा। बुध के इस गोचर से आपके साहस में वृद्धि होगी आपके व्यक्तित्व में निखार आने की पूरी सम्भावना है। इस समय आप अपने हास्य विनोद से लोगों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। मीडिया और बैंकिंग से जुड़े जातकों को इस समय अच्छा धन लाभ होने की उम्मीद है। अगर आप नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो आपको इस समय सफलता मिलेगी। आपके भाई और मित्रों से भी आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा। 
Mercury Transit 2023 Budh Gochar Rashi Parivartan These 3 Zodiac Signs Are Lucky
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि - इस राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर दशम भाव से होगा जोकि कर्म भाव है। इस भाव में बुध के गोचर के कारण आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। कार्य स्थल पर आपके काम की ना सिर्फ सराहना होगी बल्कि आपको नई जिम्मेदारी भी दी जा सकती है। इस समय आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है।  आपकी मां की सेहत इस दौरान अच्छी रहने वाली है और आपको उनकी ओर से आर्थिक मदद मिल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mercury Transit 2023 Budh Gochar Rashi Parivartan These 3 Zodiac Signs Are Lucky
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि - इस राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर तीसरे भाव से होगा जोकि पराक्रम भाव है। इस भाव में विराजमान बुध की कृपा से मीडिया और लेखन से जुड़े जातक इस समय अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप इस समय किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं जो की मददगार साबित होगी। भाग्य भाव पर बुध की दृष्टि से इस समय भाग्य का पूरा साथ आपको मिलने वाला है। व्यापारी वर्ग के लिए इस समय मेहनत के बाद धन आगमन के योग दिखाई दे रहे हैं हालांकि आपको अच्छा निवेश प्राप्त होने के योग है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed