Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या आपके घर में बनाया है किसी पक्षी या कीट ने अपना बसेरा, जानिए ये शुभ है या अशुभ

Thu, 25 Nov 2021 10:49 AM IST
शशि सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 25 Nov 2021 10:49 AM IST
विज्ञापन
birds nest and Bee Hive in the house gives shubh ashubh sign
घर में चिड़िया का घोंसला बनाना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : पिक्साबे

वैसे तो पक्षी अपना घोंसला पेड़ों की डाल पर ही बनाना पसंद करते हैं लेकिन आज के समय में स्थान के अभाव में घरों की खिड़कियों या रोशनदान आदि में भी पक्षी अपना घोंसला बना लेते हैं। अक्सर देखने में आता है कि हमारे घरों में कई बार पक्षी अपने घोंसले बना लेते हैं या फिर मधुमक्खी आदि भी अपना छत्ता बना लेते हैं। क्या आपको पता है कि घर में किसी कीट का बसेरा होना या पक्षी का घोंसला बनाना आदि भी शुभ और अशुभ संकेत देते हैं। वास्तु शास्त्र में पक्षियों या कीटों के घर में घोंसला बनाने के बारे में भी शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में बताया गया है। यदि आपके घर में भी किसी कीट या पक्षी ने बसेरा किया है तो जान लें कि क्या वो है आपके लिए शुभ या किसी अशुभता का देता है संकेत।

Trending Videos
birds nest and Bee Hive in the house gives shubh ashubh sign
घर में मधुमक्खी का छत्ता बनाना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
घर में तैतया या मधुमक्खी का छत्ता बनाना-

अगर घर में किसी भी स्थान पर मधुमक्खियों या ततैया ने छत्ता बना लिया हो तो यह किसी के लिए भी परेशानी का सबब बन सकता है। घर में छत्ता बने होने से दुर्घटना होने का डर तो बना ही रहता है साथ ही में यह शुभ भी नहीं माना जाता है।

birds nest and Bee Hive in the house gives shubh ashubh sign
गौरैया के घरौंदे - फोटो : अमर उजाला
घर में गौरेया का घोंसला बनाना-

अगर आपके घर में गौरेया घोंसला बनाती है, तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। यदि किसी के घर में गौरेया घोंसला बनाती है तो यह सुख-समृद्धि के आगमन का संकेत माना जाता है। माना जाता है कि इससे वास्तु दोष के बुरे प्रभाव से निजात मिलती है और घर में रहने वाले लोगों का भाग्य जागता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
birds nest and Bee Hive in the house gives shubh ashubh sign
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
घर में कबूतर का घोंसला बनाना-

वैसे तो लोग अपने घर में कबूतर का पालन करते हैं। कबूतर का घर में होना और घोंसला बनाना दोनों ही शुभ माना जाता है। माना जाता है कि घर में कबूतर का घोंसला होने से सुख और शांति बनी रहती है।

विज्ञापन
birds nest and Bee Hive in the house gives shubh ashubh sign
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
चमगादड़ का बसेरा होना-

यदि घर के किसी हिस्से में चमगादड़ अपना बसेरा बना लेते हैं तो यह बहुत ही अशुभ संकेत माना जाता है। यह किसी बुरी घटना का संकेत हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed