फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हो रही है पैसों की तंगी तो ये 5 चमत्कारिक रत्न करेंगे धन-संपदा में बढ़ोत्तरी

Wed, 16 Jun 2021 03:21 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Wed, 16 Jun 2021 03:21 PM IST
विज्ञापन
Benefits of wearing gemstones and Know about the five gems that increase wealth
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

हर व्यक्ति की चाहता है कि उसके घर में हमेशा प्रचुर मात्रा में धन बना रहे। उसे पैसों की दिक्कत का सामना न करना पड़े ताकि वह अपने परिवार को एक अच्छा जीवन दे सकें। इसलिए व्यक्ति दिन-रात मेहनत करने में लगा रहता है लेकिन आज के समय में धन खर्च इतना बढ़ गया है कि व्यक्ति कोशिश करने के बावजूद भी पैसे नहीं बचा पाता है। घर में में पैसे आते ही बिन वजह के खर्चे बढ़ जाते हैं और पता ही नहीं चलता कि कब सारे पैसे खर्च हो गए। इस तरह की समस्या से आजकल हर किसी को दो-चार होना पड़ता है। इस परेशानी से निकलने में रत्न आपकी सहायता कर सकते हैं। रत्न काफी प्रभावशाली होते हैं इन्हें धारण करने से आप जीवन में तरक्की, सफलता और आर्थिक उन्नति प्राप्त कर सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र में पांच ऐसे ही रत्नों के बारे में बताया गया है, जिनको धारण करने से रुपए पैसों से संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिलता है और धन-संपदा में बढ़ोत्तरी होती है। यदि आपको धन की तंगी का सामना करना पड़ रहा है तो किसी योग्य ज्योतिषी की सलाह से इन रत्नों को धारण कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि कौन से रत्न धारण करने से धन वृद्धि होती है।

 

Benefits of wearing gemstones and Know about the five gems that increase wealth
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
सुनहला रत्न

रत्न शास्त्र के अनुसार आर्थिक उन्नति के लिए सुनहला रत्न धारण करना बहुत शुभ रहता है। यह रत्न पुखराज का विकल्प होता है। इसका संबंध देव गुरु बृहस्पति से होता है। यही कारण है कि यह रत्न धन संबंधी समस्याओं को दूर कर आपको लाभ पहुंचाता है। रत्न शास्त्र में अनुसार यदि बेवजह धन हानि या आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा हो तो जातक को सुनहला रत्न धारण करना चाहिए। इससे बरकत आती है और घर में धन टिकने लगता है। 

Benefits of wearing gemstones and Know about the five gems that increase wealth
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : amarujala
हरा जेड स्टोन

रत्न शास्त्र के अनुसार व्यापार करने वालों के लिए हरा जेड स्टोन धारण करना शुभ रहता है। यदि नए व्यापार को शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो हरे रंग का जेड स्टोन धारण करना चाहिए। यह रत्न काम के प्रति एकाग्रता बढ़ाने में मदद करता है और आर्थिक रुप से मजबूती भी प्रदान करता है। धन-समृद्धि के लिए भी इस रत्न को उत्तम माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Benefits of wearing gemstones and Know about the five gems that increase wealth
Tiger stone - फोटो : pixabay
टाइगर रत्न

रत्न शास्त्र में टाइगर रत्न को सबसे प्रभावशाली माना जाता है। यह पीले रंग का धारियों दार रत्न होता है। इस रत्न की बनावट और प्रभाव के कारण इस रत्न को टाइगर रत्न कहा जाता है। यदि किसी में आत्मविश्वास की कमी हो जिसके कारण असफलता मिल रही हो तो उसके लिए यह रत्न बहुत फायदेमंद होता है। यह रत्न आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी करता है और जीवन में सफलता दिलाने में सहायक होता है। जो लोग अपने जीवन में परेशानियां झेल रहे हैं उनकेे लिए यह रत्न बहुत फायदेमंद है। माना जाता है कि इसे धारण करने से भाग्य जाग्रत होता है, जिससे आपकी निजी और आर्थिक सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं।

 

विज्ञापन
Benefits of wearing gemstones and Know about the five gems that increase wealth
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
माक्षिक रत्न

माक्षिक रत्न गंधक से मिलकर बना हुआ एक खनिज होता है। इस रत्न को काफी प्रभावशाली माना जाता है। इस रत्न के बारे में कहा जाता है कि इसे धारण करने से दिमाग तेजी से कार्य करने लगता है। व्यक्ति के दिमाग में पैसे कमाने के नए-नए तरीके आते हैं। इस रत्न को धारण करने से आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed