ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की शुभ अशुभ स्थिति व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करती है। हर ग्रह का अपना एक अलग फल होता है और वह शुभ-अशुभ स्थिति में होने पर उसी के अनुसार जीवन पर प्रभाव डालता है। यदि ग्रहों की स्थिति शुभ होती है तो जातक के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है लेकिन ग्रहों की स्थिति यदि शुभ न हो तो इनके अशुभ प्रभावों की वजह से व्यक्ति का जीवन बुरी तरह प्रभावित हो जाता है। ग्रहों के प्रतिकूल होने पर जीवन में कई तरह की समस्याएं आने लगती हैं। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों को अनुकूल बनाने के लिए कई उपाय बताए गए हैं लेकिन इनमें से रत्न धारण करना काफी प्रभावशाली माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में नवग्रह बताए गए हैं इन नवग्रहों के अलग-अलग रत्न होते हैं। 12 राशियों में हर राशि के स्वामी ग्रह होते हैं, जिनके अनुसार रत्न धारण करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है। ये रत्न न केवल आपको ग्रहों की समस्याओं से मुक्ति दिलाते हैं बल्कि इनके प्रभाव से सुख-समृद्धि भी प्राप्त होती है। तो आइए जानते हैं कि कौन सी राशि के जातकों के लिए कौन सा रत्न धारण करना फायदेमंद रहता है।
जानिए आपकी राशि के अनुसार कौनसा रत्न पहनना रहेगा फायदेमंद
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Wed, 16 Jun 2021 01:31 PM IST
सार
ये रत्न न केवल आपको ग्रहों की समस्याओं से मुक्ति दिलाते हैं बल्कि इनके प्रभाव से सुख-समृद्धि और तरक्की भी प्राप्त होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन