Basant Panchami 2022: माघ शुक्ल पंचमी को वसंत पंचमी का उत्सव मानाया जाता है। इस साल वसंत पंचमी 5 फरवरी, शनिवार के दिन मनाई जा रही है। इसे श्रीपंचमी और वागेश्वरी जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। वसंत पंचमी के दिन ज्ञान, संगीत, शिक्षा और बुद्धि की प्राप्ति के मां सरस्वती की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि माघ माह पंचमी तिथि पर मां सरस्वती प्रकट हुई थीं। वसंत पंचमी पर मां सरस्वती की विशेष रूप से पूजा-आराधना होती है। मां सरस्वती को संगीत, कला, वाणी, विद्या और ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी माना गया है। मान्यता है इस दिन विद्या आरंभ करने से ज्ञान में वृद्धि होती है। वसंत पंचमी को अबूझ मुहूर्त कहा जाता है और दिन कोई भी शुभ कार्य बिना मुहूर्त के संपन्न किया जा सकता है। ऐसे में माता सरस्वती से प्रार्थना करके और राशिनुसार उपाय करके लाभ अर्जित किया जा सकता है। आइए जानते हैं राशि के अनुसार मां सरस्वती को कैसे करेंगे प्रसन्न।
Basant Panchami 2022: वसंत पंचमी पर करें राशिनुसार उपाय, मां सरस्वती होंगी प्रसन्न
पं. मनोज कुमार द्विवेदी, ज्योतिषाचार्य
Published by: मनोज कुमार द्विवेदी
Updated Sat, 05 Feb 2022 07:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन