फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिवलिंग पर ये चीजें चढ़ाने से दूर होती हैं आपकी सारी समस्याएं

Fri, 08 Jan 2021 01:43 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 08 Jan 2021 01:43 PM IST
विज्ञापन
Astrology tips to get rid of problems and get blessings of Lord Shiva
शिवलिंग

भगवान शिव देवों के भी देव हैं इसलिए उन्हें महादेव कहा जाता है। जिस व्यक्ति पर भोलेनाथ की कृपा हो जाए तो उसके कष्टों का निवारण स्वत: ही हो जाता है। भगवान शिव केवल भक्त के भाव से ही प्रसन्न हो जाते हैं। उन्हें प्रसन्न करने के लिए केवल एक लोटा जल ही काफी है। यदि आपको किसी भी प्रकार का कष्ट हो तो भोलेनाथ की शरण में जाना चाहिए। इनकी कृपा से कष्टों से मुक्ति तो मिलती ही है आपका घर भी सुख समृद्धि से भरा रहता है। शिवलिंग पर कुछ चीजें चढ़ाने से आप भी हर तरह की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

Astrology tips to get rid of problems and get blessings of Lord Shiva
shivling

यदि आपके दाम्पत्य जीवन में किसी तरह समस्या है तो सोमवार के दिन शिवमंदिर में जाएं और शिवलिंग पर गौरी-शंकर रुद्राक्ष अर्पित करें। ऐसा करने से दाम्पत्य सम्बन्धी समस्या दूर होती हैं और पति पत्नी के बीच रिश्ते में और भी ज्यादा मजबूती आती है।

Astrology tips to get rid of problems and get blessings of Lord Shiva
बिल्वपत्र (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

यदि आपके जीवन में बहुत कष्ट और दु:ख हैं, जिनसे आप से मुक्ति पाना चाहते हैं तो बिल्वपत्र लेकर उसके ऊपर सफेद चंदन की बिंदी लगाएं और मंदिर में जाकर शिवलिंग पर चढ़ा दें। उसके बाद भगवान शिव से अपने कष्टों के निवारण की प्रार्थना करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Astrology tips to get rid of problems and get blessings of Lord Shiva
shivling

यदि आप अपने व्यवसाय में तरक्की पाना चाहते हैं तो एक तांबे के लोटे में से दूध लेकर शिवलिंग पर अभिषेक करें। माना जाता है कि ऐसा नियमित रूप से करने से आपके रूके हुए कार्य गति पकड़ने लगते हैं और भगवान शिव की कृपा से व्यवसाय में वृद्धि होती है। यदि आपको नौकरी से संबंधित समस्याएं हैं तो शिवलिंग की पांच बार परिक्रमा करनी चाहिए।

विज्ञापन
Astrology tips to get rid of problems and get blessings of Lord Shiva
shivling

जो लोग धन संबंधी समस्या का सामना कर रहे हैं तो शिवलिंग पर चावल अर्पित करने चाहिए। चावल चढ़ाने से पहले भलीभांति देख लें कि चावल टूटे हुए न हो। माना जाता है कि इससे आपकी धन संबंधित समस्याएं दूर होती हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
 

यदि ये सारे उपाय आप सोमवार के दिन करते हैं तो बहुत शुभ फल दायक रहता है, क्योंकि सोमवार का दिन शिव जी को समर्पित किया गया है।

 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed