किसी भी व्यक्ति के लिए कर्ज बहुत बड़ी समस्या होती है। कर्ज में डूबा हुआ व्यक्ति सदैव चिंता में रहता है, मानसिक परेशानियां बनी रहती हैं। कई बार कर्ज को चुकाना बहुत मुश्किल हो जाता है और व्यक्ति सालों तक कर्ज के बोझ तले दबा रहता है, अगर आपको किसी कारणवश कर्ज लेना पड़ रहा है तो आप कुछ बातों का ध्यान रख कर उस कर्ज को आसानी से चुका सकते हैं।
2 of 7
कर्ज मुक्ति के लिए मसूर दाल का दान करें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
अगर आप पर कर्ज है और कई दिन हो जाने पर भी आप उसे चुका नहीं पा रहे हैं तो आपको प्रतिदिन मसूर की दाल का दान करना चाहिए, मंगलवार के दिन किसी हनुमान मंदिर में जाकर प्रार्थना करें और नारियल दान करें।
3 of 7
गणेश जी की हरे रंग की प्रतिमा अपने मुख्य द्वार पर लगाएं(प्रतीकात्मक तस्वीर)
अपने घर के मुख्य दरवाजे पर हरे रंग के गणपति की 2 प्रतिमा लगाएं, प्रतिमा को इस तरह से लगाएं कि दोनों प्रतिमाओं की पीठ एक दूसरे की ओर हो, जिससे पीठ की तरफ से गणेश जी के दर्शन न हो। वास्तु के अनुसार अपने घर के ईशान को ईशान कोण को स्वच्छ रखें।
4 of 7
अगर किसी से ऋण लेना है तो बुधवार का दिन सही रहता है (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
अगर आपको किसी काम के कारण पैसे उधार लेने पड़ रहे हैं तो बुधवार के दिन ले सकते हैं इस दिन लिया गया कर्ज आसानी से उतर जाता है और आपके ऊपर किसी तरह के ऋण का कोई बोझ नहीं रहता है अगर आपने किसी से पैसे लिए हैं तो वापस करने के लिए मंगलवार का दिन उत्तम रहता है।
5 of 7
गाय को मूंग में गुड़ और घी मिलाकर खिलाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर)
अगर आप कर्ज से परेशान हो चुके हैं तमाम कोशिशों के बाद भी कर्ज चुका नहीं पा रहे हैं तो बुधवार को सवा पाव मूंग पानी में उबाल लें, उसमें थोड़ा गुड़ और घी मिलाकर गाय को खिलाएं। यह उपाय हर बुधवार को नियमित रुप से करना चाहिए। इससे जल्द ही आपको कर्ज से छुटकारा मिलता है।