फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Astrology: यह चार राशि वाले जातक हैं भाग्यशाली, होती है इतनी धन-संपत्ति कि कोई सोच भी नहीं सकता

Mon, 13 Dec 2021 12:48 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 13 Dec 2021 12:48 PM IST
विज्ञापन
astrology lucky zodiac sign these 4 zodiac signs have lots of money lucky about wealth
राशि के अनुसार धनसंपत्ति (प्रतीकात्मक तस्वीर)

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति का स्वभाव, चरित्र, गुण और भविष्य सभी राशियों और ग्रहों के प्रभाव के कारण उसके जीवन पर गहर असर डालते हैं। किसी व्यक्ति का स्वभाव उसकी निर्धारित राशि पर निर्भर करता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार अगर किसी व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ जानना है तो व्यक्ति की कुंडली का अध्ययन कर जाना जा सकता है। व्यक्ति की कुंडली में कौन से ग्रह शुभ है और कौन से अशुभ। व्यक्ति कौन सी राशि का है और उसका जीवन में क्या प्रभाव रहता है। यहां तक कि ग्रह-नक्षत्र और उसकी दशा के हिसाब से ही जीवन में आर्थिक स्थिति दिखाती है। ऐसे कुछ राशि के लोग काफी भाग्य शाली होते है और उन्हे धन की कमी नही होती है। उन्हें हर चीज में भाग्य का भरपूर साथ मिलता है। इनके पास धन-धान्य की कोई कमी नहीं रहती। आइए जानते हैं किन राशि के जातकों के पास कभी धन की कमी नहीं होती। 

astrology lucky zodiac sign these 4 zodiac signs have lots of money lucky about wealth
rashi

वृषभ राशि 
वृषभ राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। शुक्र ग्रह के प्रभाव से इस राशि वालों को लाइफ में सभी सुख सुविधाएं हासिल होती हैं। इनके पास धन-दौलत की कोई कमी नहीं रहती। इनकी किस्मत इतनी तेज होती है कि इन्हें लाइफ में हर चीज दूसरों से पहले प्राप्त होने के आसार रहते हैं। ये धन का संचय करने में भी माहिर माने जाते हैं। ये जिस क्षेत्र में मेहनत करते हैं उसमें सफलता हासिल करते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है।

astrology lucky zodiac sign these 4 zodiac signs have lots of money lucky about wealth
rashi

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा है। धन कमाने के साथ उसे खर्च करने में भी इस राशि के जातक बुद्धिमान होते हैं। ये फिजूलखर्ची पसंद नहीं करते। ये अपना अधिकतर पैसा निवेश के काम में लगाते हैं। इन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। ये एक बार जिस काम को करने की ठान लेते हैं उसमें सफलता हासिल करके ही दम लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
astrology lucky zodiac sign these 4 zodiac signs have lots of money lucky about wealth
rashi

सिंह राशि 
सिंह राशि के जातक काफी व्यवहारिक होते हैं और अपनी पहचान बनाने में माहिर होते है। लोग इनकी तरफ काफी जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। ये एक बार जिस काम को करने की ठान लेते हैं उसमें मेहनत करके सफलता हासिल कर ही लेते है। इन्हें पता है कि पैसा कैसे कमाना है। 

विज्ञापन
astrology lucky zodiac sign these 4 zodiac signs have lots of money lucky about wealth
rashi

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातक काफी बुद्धिमान होते हैं और इसका प्रयोग करके अच्छा धन अर्जित करने सफल होते हैं। इनकी बुद्धिमत्ता के कारण इन्हें आर्थिक समस्या नही आती। इनका भाग्य काफी तेज है जिससे उन्हें तुरंत सफलता प्राप्त होती है। हालांकि इसके साथ इनकी मेहनत और ईमानदारी भी काम आती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed