फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Astro Upay: इस राशि वाले भूलकर भी न बांधें काला धागा, फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

Sat, 05 Nov 2022 01:10 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 05 Nov 2022 01:10 PM IST
विज्ञापन
Astro Tips Kaala Dhaga Kaise Pahnein How to Tie Black Door Know Effects News in Hindi
काला धागा पहनने के फायदे - फोटो : amar ujala

Kaala Dhaga Kaise Pahnein: लोग अक्सर छोटे बच्चों को बुरी नजर से बचाने के लिए हाथ, पैर या गले में काला धागा बांध देते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, बुरी नजर या शनि दोष से बचने के लिए काला धागा बांधा जाता है। शनि ग्रह का रंग काला होता है। ऐसे में काला धागा पहनने से आपकी कुंडली में शनि ग्रह मजबूत होगा। इसके अलावा काला धागा हमें बुरी नजर भी बचाता है।  यही नहीं, यह शनि दोष से भी मुक्ति दिलाता है। लाल किताब और ज्योतिष शास्त्र में काले धागे से जुड़े कई उपायों और इसके महत्व के बारे में बताया गया है। लेकिन ऐसा नहीं है कि इसे पहनने से सिर्फ फायदा ही पहुंचे। कुछ विशेष राशियां है जिसके जातक यदि काला धागा धारण करते हैं तो उन्हें नुकसान ही होता है। आइए जानते हैं उस राशि और काला धागा पहनने के फायदे और नुकसान के बारे में। 


Chandra grahan: चंद्र ग्रहण के दिन मंगल, शनि, सूर्य और राहु आमने-सामने, इन राशियों पर पड़ेगा अधिक असर

Astro Tips Kaala Dhaga Kaise Pahnein How to Tie Black Door Know Effects News in Hindi
काला धागा पहनने के फायदे - फोटो : amar ujala
काला धागा पहनने से पहले बरतें ये सावधानियां
  • काले धागे को अभिमंत्रित करने के पश्चात् ही धारण करना चाहिए।
  • इसके लिए आप किसी योग्य ज्योतिष की सलाह ले सकते हैं।
  • काला धागा बांधने वाले व्यक्ति को रुद्र गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए।
  • मंत्र - ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि  तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥
  • शरीर के जिस हिस्से में काला धागा बांध रहे हैं वहां किसी अन्य रंग का धागा न बांधें।
Astro Tips Kaala Dhaga Kaise Pahnein How to Tie Black Door Know Effects News in Hindi
काला धागा पहनने के फायदे - फोटो : amar ujala

काला धागा पहनने के लाभ 

  • मंगलवार के दिन दाहिने पैर में काला धागा बांधना शुभ होता है। इसके प्रभाव से व्यक्ति का आर्थिक जीवन सुखी होता है। घर में धन-समृद्धि का आगमन होता है।
  • पैर में काला धागा बांधने से पैर की चोट ठीक हो जाती है।  पेट दर्द से पीड़ित व्यक्ति यदि अपने पैरों के अंगूठे में इस धागे को बांध ले तो उसका पेट दर्द कम हो जाता है।  जिन बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है उसे काला धागा पहनाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। 
  • घर को बुरी नज़र से बचाने के लिए काले धागे का प्रयोग किया जाता है। इसके लिए काले धागे में नींबू-मिर्ची बांधकर घर के मुख्य दरवाजे पर लटका सकते हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Astro Tips Kaala Dhaga Kaise Pahnein How to Tie Black Door Know Effects News in Hindi
काला धागा पहनने के फायदे - फोटो : amar ujala

इन राशि के लोगों नहीं बांधना चाहिए काला धागा 
काला धागा जहां लाभ देता है वहीं कुछ राशि के जातकों के लिए ये नुकसानदेह भी है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृश्चिक और मेष राशि वालों को काला धागा नहीं बांधना चाहिए। दरअसल, मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह मंगल है और मंगल का रंग लाल है और मान्यता के अनुसार  मंगल को काले रंग से नफरत है। ज्योतिषविदों के अनुसार इन दोनों राशि के जातकों को काला धागा बांधने से धन, मान सम्मान और स्वास्थ्य का नुकसान हो सकता है। 

विज्ञापन
Astro Tips Kaala Dhaga Kaise Pahnein How to Tie Black Door Know Effects News in Hindi
काला धागा पहनने के फायदे - फोटो : amar ujala

काला धागा पहनते वक्त इन नियमों का रखें ध्यान

  • काला धागा अभिमंत्रित करके ही धारण करें।
  • काला धागा पहनने के लिए मंगल और शनिवार का दिन चुनें। इस दिन दाहिने पैर में काला धागा बांधें। 
  • इस दिन काला धागा बांधने से व्यक्ति के जीवन में आर्थिक सुख समृद्धि का आगमन होता है। 
  • इसके साथ ही ज्योतिष नियमों के मुताबिक व्यक्ति को काले धागे के साथ किसी अन्य धागे को नहीं बांधना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed