Sindoor ke Upay: सिंदूर यानी कुमकुम का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। बहुत सारी धार्मिक कार्यों में भी सिंदूर का उपयोग किया जाता है। पति की लंबी आयु के लिए विवाहित स्त्रियां सिंदूर से मांग भरती हैं। कहा जाता है कि जो भी सुहागिन महिलाएं नियमित रूप से अपने मांग में सिंदूर लगाती हैं उनके पति की आयु लंबी होती है। सिंदूर के बिना सुहागिन स्त्री का श्रृंगार अधूरा माना जाता है। इसके अलावा कई तरह के पूजा पाठ में सिंदूर का प्रयोग किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि धार्मिक कार्यों के अलावा भी सिंदूर के कई प्रयोग हैं जो आपकी मनोकामना पूरी कर सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको सिंदूर के कुछ ऐसे उपाय बताते हैं, जिसे अपनाकर आप आर्थिक समस्याओं से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं...
सिंदूर के उपाय
हिंदू धर्म में प्रत्येक सुहागन स्त्री का सिंदूर लगाना आवश्यक होता है। सुहागिन महिलाओं को बाल धोने के बाद मां गौरी को सिंदूर अर्पित करने के बाद उसमें से थोड़ा सा सिंदूर अपनी मांग में भरना चाहिए। इससे मां गौरी का आशीर्वाद बना रहता है। मान्यता है कि इससे महिला के पति का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।
2 of 6
चुटकी भर सिंदूर के उपाय से बन सकते हैं आपके बिगड़े काम
- फोटो : iStock
कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होने से व्यक्ति सूर्य की भांति चमकता है उसे यश की प्राप्ति होती है। ऐसे में यदि आप यश-कीर्ति प्राप्त करना चाहते हैं या आपके पिता के साथ संबंध में समस्याएं हैं तो तांबे के लोटे जल लेकर उसमें चुटकी भर सिंदूर मिलाकर प्रतिदिन सूर्योदय के समय सूर्यदेव को अर्घ्य दें।
3 of 6
चुटकी भर सिंदूर के उपाय से बन सकते हैं आपके बिगड़े काम
- फोटो : iStock
ज्योतिष के अनुसार, यदि आपका व्यापार मंदा चल रहा हो, तो आप एकाक्षी नारियल पर सिंदूर लगाकर उसे लाल कपड़े से बांधकर उसकी पूजा करें। पूजा करते समय मां लक्ष्मी का स्मरण करें। इसके बाद नारियल को व्यवसाय के स्थल पर सुरक्षित रख दें। ऐसा करने से पैसों से जुड़ी समस्या दूर हो सकती है।
4 of 6
चुटकी भर सिंदूर के उपाय से बन सकते हैं आपके बिगड़े काम
- फोटो : istock
यदि आपके घर में झगड़े की स्थिति बनी रहती है या जीवनसाथी के साथ संबंधों में परेशानियां चल रही हैं तो सिंदूर में थोड़ा तेल मिलाकर अपने घर के मुख्य दरवाजे पर स्वास्तिक का निशान बनाएं। ज्योतिष के अनुसार, इस कार्य को लगातार 40 दिनों तक करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और खुशहाली आती है।
5 of 6
चुटकी भर सिंदूर के उपाय से बन सकते हैं आपके बिगड़े काम
- फोटो : iStock
कहा जाता है कि गणेश जी को सिंदूर दान करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। ऐसा करने से आपको परीक्षा में सफलता मिल सकती है। यदि आप भगवान गणेश के चरणों में सिंदूर अर्पित करेंगे तो नौकरी संबंधित समस्या दूर हो सकती है।