ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस प्रकार से राशि का प्रभाव व्यक्ति के आचार-व्यवहार और भाग्य में देखा जाता है। उसी तरह जन्म नक्षत्र से भी जातकों के भाग्य का विचार किया जा सकता है। यहां हम आपको एक ऐसे विशेष नक्षत्र के बारे में बताएंगे जिसमें जन्म लेने वाले जातक किस्मत वाले माने जाते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
2 of 7
ज्योतिष शास्त्र में कुल 27 नक्षत्र हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
ज्योतिष शास्त्र में कुल 27 नक्षत्र हैं। इनमें 17वां नक्षत्र अनुराधा है। कहते हैं कि इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातक बेहद ही भाग्यशाली माने जाते हैं। इस नक्षत्र के स्वामी शनि ग्रह है, जो न्याय देवता हैं और लोगों को उनके कर्मों के अनुसार उन्हें फल देते हैं। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातकों पर शनि महाराज की विशेष कृपा होती है।
3 of 7
मंगल ग्रह
- फोटो : Pixabay
अनुराधा नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातकों पर मंगल का भी प्रभाव रहता है। इस कारण ये जातक साहसी, पराक्रमी और ऊर्जावान होते हैं। ये स्वभाव से बेहद ही उत्साही और लगनशील भी होते हैं। ये खुलकर बेबाकी से अपनी राय दूसरों के सामने रखते हैं। यदि किसी को बुरा भला कहना है तो ये बेझिझक कहते हैं। बातों को घुमा-फिराकर के कहना इन्हें नहीं आता है।
4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
इस जन्म नक्षत्र में जन्मे जातकों के सीमित दोस्त होते हैं। लेकिन इनकी दोस्ती गहरी होती है। ये अपने दोस्तों के लिए कुछ भी कर सकते हैं। इस नक्षत्र के जातक काफी धार्मिक भी होते हैं और जीवन में आने वाली किसी भी बाधा से निराश नहीं होते हैं। ये लोग कम उम्र से ही पैसा कमाना शुरू कर देते हैं। काफी संघर्षशील होने के कारण ये सफल होते हैं।
5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
अनुराधा नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातक अवसर आने पर उसका पूर्ण लाभ उठाते हैं। ये आगे बढ़ने के मौके को कभी जाया नहीं होने देते हैं। अनुशासन के पक्के होने के कारण इन्हें बड़ी सफलता हासिल होती है। ये जातक हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहते हैं और दिखावटी दुनिया इन्हें कतई पसंद नहीं है।