ज्योतिष गणना में किसी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार लगाया जाता है। जिसे मूलांक कहते हैं। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म 22 अप्रैल को हुआ तो तो इनके दोनों अंकों का योग 2+2=4 आता है इसे ही मूलांक कहा जाता है। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि आपका भाग्यांक 6 है।
अंक ज्योतिष 21 फरवरी: शुक्रवार को यह लकी नंबर और शुभ रंग दिलाएगा आपको कामयाबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूलांक - 1
नाम अक्षर – A I J Q Y
परिवार में कलह की स्थिति देखने को मिल सकती है। आपको धीरज के साथ काम लेना चाहिए। अपने कार्य में आप निपुण हैं। बाधाएं तो आएंगी लेकिन घबड़ाना नहीं। किसी भी प्रकार की गैर- जिम्मेदराना हरकत नहीं करें। अप्रिय घटना के प्रति सतर्क रहें।
शुभ अंक - 3
शुभ रंग – गुलाबी
मूलांक – 2
नाम अक्षर – B K R
किसी पुराने मित्र से मुलाकात करके अच्छा लगेगा। प्रेमी के साथ यात्रा करना पड़ सकता हैं। परिवार को ज्यादा समय देंनें की कोशिश करें। व्यवसाय में आपको प्रतिद्वंद्वियों का सामना करना पड़ सकता है। बुखार या इनफेक्शन के कारण स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से अस्पताल के चक्कर काटने पड़ सकते हैं।
शुभ अंक-4
शुभ रंग- हरा
मूलांक - 3
नाम अक्षर – C G L S
संपत्ति से जुड़े मामले सुलझेंगे। आर्थिक परेशानी में कमी आएगी। जन्मदिन की पार्टी समारोह आदि में भाग ले सकते हैं। अध्ययन व अनुसंधान आदि कार्यो में आपकी रूचि रहेगी। काम को निष्ठा व ईमानदारी आपकी तरक्की की राह बनेगी। पुत्र पर नजर रखने की आवश्यकता है।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग – पीला
मूलांक – 4
नाम अक्षर – D M T
कार्य-व्यापार में सफलता मिलेगी। जीवन के प्रति सकारात्मक सोच रखने की जरूररत है। संगीत में आपकी रूचि रचनात्मक प्रतिभा के बल पर आपको सफलता के नए आयाम को स्पर्श करेंगें। लाटरी, सट्टा, शराब आदि से दूर रहने का प्रयास करें।
शुभ अंक – 11
शुभ रंग – भूरा