फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्रूर शनि भी ऐसे लोगों के जीवन में भर देते हैं खुशियां, शनि को शुभ बनाने के कुछ उपाय

Sun, 29 Nov 2020 11:40 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 29 Nov 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
according to astrology shubh shani in kundli
शनि किसी भी राशि में करीब साढ़े सात साल तक रहते हैं।

शनि सभी ग्रहों में सबसे धीमी चाल से चलने वाले ग्रह हैं। शनि की टेढ़ी नजर जिस किसी भी जातक पर पड़ती उसके साथ कई तरह की परेशानियां आनी शुरू हो जाती है। इसलिए शनि का नाम आते ही लोगों के हाथ पैर फूलने लगते हैं। शनि को न्याय का देवता माना गया है। शनिदेव लोगों को कर्मों के अनुसार दंड या पुरस्कार देते हैं। शनिदेव जिस किसी पर मेहरबान होते हैं उसके जीवन को खुशियों और सौभाग्य से भर देते हैं। वहीं अगर किसी जातक के जीवन में शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या लग जाती तो उसके साथ सभी तरह की मुसीबतें घेर लेती हैं।

according to astrology shubh shani in kundli
shani dev

ज्योतिषशास्त्र में शनि
ज्योतिष में शनि का काफी महत्व होता है। किसी जातक की खुशियां और मुसीबतें उसकी कुंडली में शनि की स्थिति पर निर्भर करता है। शनि किसी भी राशि में करीब साढ़े सात साल तक रहते हैं। कुल 12 राशियों के एक बार चक्कर काटने में शनि को 30 वर्षों का समय लगता है। यानी शनि अगर किसी एक राशि में आ गए है तो दोबारा 30 वर्षों के बाद ही लौटकर आते हैं। शनि बहुत ही धीमी गति से चलते हैं ये एक राशि से दूसरी राशि में परिवर्तन करने के लिए ढ़ाई वर्षो का समय लेते है। इस प्रकार सभी 12 राशियों में जाने के लिए उन्हें 30 वर्ष लग जाते हैं। प्रत्येक मनुष्य के जीवन में एक बार शनि की साढ़ेसाती जरूर लगती है।

according to astrology shubh shani in kundli
shanidev
न्यायाधीश शनि
शनि को न्यायाधीश का दर्जा प्राप्त है। ऐसे में जो जातक अपने जीवन में अच्छे कर्म करते हैं शनि देव उन पर मेहरबान होते हैं और उसे जीवन को हर तरह की खुशियों से भरकर रख देते हैं। आइए जानते हैं किसी भी जातक के जीवन में क्रूर ग्रह होने के बावजूद कब-कब खुशियां भरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
according to astrology shubh shani in kundli
shani dev
शनि कब-कब होते हैं शुभ
ज्योतिष में कुंडली के अध्ययन के आधार पर किसी जातक की कुंडली में शनि तीसरे, छठें, दसवें और ग्यारहवें भाव में होने पर यह जातक के जीवन में काफी खुशहाली लाते हैं।
विज्ञापन
according to astrology shubh shani in kundli
shani dev
शनि कब-कब होते हैं शुभ
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार किसी जातक के जीवन में शनि सबसे ज्यादा शुभ और बलवान 36 और 42 वर्ष की उम्र में होते हैं। इस उम्र में अगर शनि जातक की कुंडली में शुभ भाव में बैठे तो उन्हें कई तरह की सफलताएं प्राप्त होती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed