फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Venus Transit in Virgo 2021: शुक्र करेंगे कन्या राशि में गोचर, सितारे की तरह चमक जाएगा 5 राशियों का भाग्य

Fri, 06 Aug 2021 08:09 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Fri, 06 Aug 2021 08:09 AM IST
विज्ञापन
Venus transit in virgo 2021 shukra gochar effects on zodiac signs
venus - फोटो : venus

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र देव को इस संसार के समस्त भौतिक सुखों का कारक माना जाता है। ये वृष और तुला राशि का स्वामी हैं और कन्या राशि में नीच के, तो मीन राशि राशि में उच्च के होते हैं। माना जाता है कि जिस व्यक्ति की कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है उसे जातक को जीवन में समस्त प्रकार के सुख प्राप्त होते हैं। ऐसे जातक ऐशोआराम का जीवन व्यतीत करते हैं। वहीं जिस व्यक्ति की कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत नहीं होती है उन्हें जीवन में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। ऐसे जातकों का जीवन भौतिक सुखों के अभाव में व्यतीत होता है। शुक्र देव 11 अगस्त सुबह 11 बजकर 20 मिनट सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र इस राशि में 06 सितंबर 2021 को देर रात 12 बजकर 39 मिनट तक रहेंगे। इसके बाद ये तुला राशि में चले जाएंगे। कन्या शुक्र ग्रह की नीच राशि है। कोई भी ग्रह अपनी नीच राशि में कमजोर माना जाता है। हालांकि शुक्र के इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ रूप से पड़ेगा। इनमें पांच राशियों को अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं- 

Venus transit in virgo 2021 shukra gochar effects on zodiac signs
मिथुन राशि - फोटो : सोशल मीडिया
मिथुन राशि
इस अवधि में आपको शानदार परिणाम मिलेंगे। कई क्षेत्रों में आपको लाभ मिलेगा। करियर के क्षेत्र में सफलता के योग बनेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। यदि सेहत संबंधी परेशानी चली आ रही थी तो उसमें सुधार देखने को मिलेगा।
Venus transit in virgo 2021 shukra gochar effects on zodiac signs
सिंह राशि - फोटो : सोशल मीडिया
सिंह राशि

इस समय आपकी प्रॉपर्टी में इजाफा होगा। आप इस अवधि में चल अथवा अचल संपत्ति खरीद सकते हैं। यदि आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको उसमें फायदा होगा। धार्मिक कार्य में मन लगेगा।वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की सलाह और सहयोग से धन लाभ हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Venus transit in virgo 2021 shukra gochar effects on zodiac signs
तुला राशि - फोटो : सोशल मीडिया
तुला राशि

शुक्र का गोचर आपके लिए हितकारी होगा। आपकी खुशियों में इजाफा हो सकता है। यदि भाई-बहनों से किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था तो वह दूर होगा और आपस में प्रेम-भाव बढ़ेगा। आर्थिक परेशानियां कम हो सकती हैं। परिवार के साथ समय अच्छा गुजरेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।

विज्ञापन
Venus transit in virgo 2021 shukra gochar effects on zodiac signs
धनु राशि - फोटो : सोशल मीडिया
धनु राशि

इस अवधि में आपके भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। कार्य-व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। इस समय आपकी अच्छी आमदनी होगी। अपने मित्रों या परिजनों के साथ किसी यात्रा में जानें का प्लान बना सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों  को कार्यक्षेत्र से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed