फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Aarti is a very Mandatory part of worship know the rules and vidhi of Aarti

Puja Path: आरती के बिना अधूरी मानी जाती है पूजा, यहां जानिए क्या है आरती करने की सही विधि

Sun, 28 Nov 2021 04:58 PM IST
शशि सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 28 Nov 2021 04:58 PM IST
विज्ञापन
Aarti is a very Mandatory part of worship know the rules and vidhi of Aarti
पूजा पाठ करते समय आरती के नियम (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ को लेकर बहुत सारे नियम बताए गए हैं। इन्हीं में से एक होता है देवी-देवताओं की आरती करना। हर धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण होने पर संबंधित देवी-देवता की आरती अवश्य की जाती है। माना जाता है कि यदि आरती न की जाए तो पूजन अधूरा रहता है। हिंदू धर्म में इष्ट देव को प्रसन्न करने के लिए पूजन के अंत में आरती गाकर उनकी स्तुति की जाती है। माना जाता है कि इससे देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। जब हम आरती करते हैं तो जानकारी के अभाव में हम सही प्रकार से आरती नहीं करते हैं। आरती से संबंधित भी कुछ महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं। इन बातों को आरती करते समय ध्यान में रखना आवश्यक होता है। तो चलिए जानते हैं आरती करने की सही विधि।

विज्ञापन
  • सनातन धर्म में ब्रह्म मुहूर्त और गोधूलि बेला पूजन के लिए उपयुक्त बताए गए हैं इसलिए सुबह और शाम प्रतिदिन आरती करनी चाहिए।
  • विज्ञापन
  • आरती करने के लिए जो दीपक प्रज्वलित किया है उसमें बातियों की संख्या एक, पांच या सात रखी जा सकती है।
  • जब आप आरती करते हैं तो उस समय थाली या दीपक भी सही प्रकार से क्रम में घुमाना चाहिए।
  • सबसे पहले आराध्य के चरणों की तरफ चार बार, फिर नाभि की तरफ दो बार और सबसे बाद में एक बार मुख की तरफ आरती घुमानी चाहिए। इस प्रकार से सात बार आरती घुमानी चाहिए।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • आरती करते समय ऊं की आकृति बनाते हुए थाली या दीपक को घुमाना चाहिए।
  • आरती का दीपक या थाली हमेशा दोनों हाथों से पकड़ना चाहिए।
  • आरती के पश्चात उस पर जल फेरना चाहिए और फिर सभी के ऊपर भी जल छिड़कना चाहिए।
  • आरती के गाते समय उच्चारण स्पष्ट और लयबद्ध होना चाहिए।
  • पूजा-पाठ में आरती हमेशा खड़े होकर करना चाहिए। यदि किसी कारण से खड़े नहीं हो सकते तब उस स्थिति में बैठकर भी आरती कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed