फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   panchayat chunav himachal pradesh: panchayat election roster ward reserved for SC woman in Kangra

ये कैसा रोस्टर, एकमात्र एससी महिला के लिए आरक्षित कर दिया वार्ड

Sun, 27 Dec 2020 01:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शाहपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, शाहपुर (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 27 Dec 2020 01:40 PM IST
विज्ञापन
panchayat chunav himachal pradesh: panchayat election roster ward reserved for SC woman in Kangra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पंचायत चुनाव में आरक्षण रोस्टर जहां मैदान में उतरने की चाह रखने वाले कई लोगों के सपने तोड़ चुका है तो कई रोस्टर गिफ्ट बनकर आया है। जिला कांगड़ा की ग्राम पंचायत रैत का वार्ड पांच इसका उदाहरण है। यह वार्ड इस बार अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित है। खास यह है कि इस वार्ड में एससी वर्ग का मात्र एक परिवार है।

विज्ञापन


उसमें भी एक ही महिला मतदाता है। ऐसे में अगर महिला वार्ड सदस्य का चुनाव लड़ने उतरती भी है तो लोगों के विरोध के बावजूद चुनाव आयोग की मेहरबानी से निर्विरोध चुनी जाएगी। ऐसे आरक्षण रोस्टर का जहां मजाक उड़ रहा है, वहीं वार्ड पंच के चुनाव में उतरने वाले चाहवान उम्मीदवार परेशान हैं। अब वार्ड के अन्य 68 वोटरों ने यह मामला जिला पंचायत अधिकारी और खंड विकास अधिकारी रैत के ध्यान में लाया है।
विज्ञापन


वर्ष 2010 की जनगणना के आधार पर आयोग ने आरक्षण रोस्टर जारी किया है। उस समय पंचायत में कुल पांच वार्ड थे। 2015 में पंचायती राज चुनाव से कुछ माह पहले आबादी के अनुसार प्रदेश सरकार के दिशानिर्देश पर यहां दो नए वार्ड जोड़कर कुल सात वार्ड बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय निवासी मदन शर्मा व शेर सिंह ने बताया कि इस बार जब आरक्षण रोस्टर जारी किया गया तो 2010 की जनगणना और 2015 के चुनाव के आधार पर पुराने पांच नंबर वार्ड की सूची बदल गई। अब वार्ड नंबर पांच में केवल एक ही महिला वोटर अनुसूचित जाति से है। आरक्षण रोस्टर लागू करते समय इसका ध्यान नहीं रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed