फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Budget 2023 know Experts push for skill development and other schemes Kaushal Vikas yojna

Budget 2023: बजट में अप्रेंटिसशिप के लिए बड़ा एलान, 47 लाख युवाओं को मिलेगा फायदा

Wed, 01 Feb 2023 05:35 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 01 Feb 2023 05:35 PM IST
सार

Budget 2023:  प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना 4.0 लॉन्च की जाएगी। जिसमें 30 कौशल भारत अंतरराष्ट्रीय केंद्रों की स्थापना शामिल होगी।

विज्ञापन
Budget 2023 know Experts push for skill development  and other schemes Kaushal Vikas yojna
Budget 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को 10वां बजट पेश किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 लॉन्च की जाएगी। जिसमें 30 कौशल भारत अंतर्राष्ट्रीय केंद्रों की स्थापना शामिल होगी। वित्त मंत्री ने घोषणा की है कि तीन वर्षों में 47 लाख युवाओं को वजीफा प्रदान करने के लिए, प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT) पैन-इंडिया नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम शुरू की जाएगी। मंत्री ने कोडिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन टेक्नोलॉजी, आईओटी, रोबोटिक्स आदि में पाठ्यक्रम शुरू करने की भी घोषणा की है।
विज्ञापन

केंद्रीय बजट 2023 की सात प्राथमिकताएं

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने भाषण के दौरान केंद्रीय बजट 2023 की सात प्राथमिकताओं पर जोर दिया। ये सात प्राथमिकताएं एक दूसरे की पूरक हैं और अमृत काल के दौरान सप्तऋषि के रूप में संदर्भित की गईं। ये हैं समावेशी विकास, अंतिम मील तक पहुंचना, बुनियादी ढांचा, क्षमता को उजागर करना, हरित विकास, युवा शक्ति और वित्तीय क्षेत्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वित्त मंत्री ने कहा कि युवाओं को सशक्त करने के लिए और ‘अमृत पीढ़ी’ के सपने को साकार करने में मदद करने के लिए सरकार ने कौशलवर्द्धन पर केन्द्रित राष्ट्रीय शिक्षा नीति तैयार की है। बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन करने में सहायक आर्थिक नीतियां अपनाई हैं और व्यवसाय के अवसरों का समर्थन किया है।
 
विज्ञापन

वित्त मंत्री ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता को भारत में बनाएं और कृत्रिम बुद्धिमत्ता से भारत के लिए कार्य कराएं के विजन को साकार करने के लिए, देश के शीर्ष शैक्षिक संस्थानों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के लिए तीन उत्कृष्टता केन्द्र स्थापित किए जाएंगे। अग्रणी उद्योगपति कृषि, स्वास्थ्य और संधारणीय शहरों के क्षेत्रों में बहुविषयक अनुसंधान कराने, अत्याधुनिक एप्लीकेशन तैयार करने और मापनीय समस्याओं के समाधान तैयार करने में सहभागी होंगे। इससे कृत्रिम बुद्धिमत्ता के कारगर इकोसिस्टम को प्रेरित करने और इस क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण मानव संसाधनों को प्रशिक्षित किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed