{"_id":"5bf84ddabdec224173175d53","slug":"youth-dies-due-to-drowning-in-ganga","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में डूबने से युवक की मौत","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
गंगा में डूबने से युवक की मौत
farrukhabad
Updated Sat, 24 Nov 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
सीएचसी में रोते बिलखते एवन के परिजन।
- फोटो : amarujala
गंगा में नहाते समय पैर फिसलने से दो युवक डूब गए। युवकों को गंगा में डूबता देख घाट पर खड़े लोग शोर मचाने लगे। गोताखोरों ने युवकों को बाहर निकाला। एक युवक की मौत हो गई।
कस्बे के मोहल्ला लोहिया नगर निवासी सुभाष ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पर बेटा धर्मेंद्र सिंघीरामपुर गंगा घाट पर प्रसाद की दुकान लगाए था। दूसरा पुत्र एवन (20) अपने दोस्त विकास (19) के साथ गंगा नहाने गया था। गंगा में नहाते समय पैर फिसलने से दोनों युवक डूबने लगे। यह देखकर घाट पर मौजूद लोग शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर गोताखोर मौके पर आ गए। गोताखोरों ने दोनों युवकों को गंगा से बाहर निकाल लिया। लोगों ने विकास के पेट को दबा कर पानी निकाला। कुछ देर में उसे होश आ गया। एवन की हालत ठीक न होने पर पुलिस उसे सीएचसी ले गई। यहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मान सिंह वर्मा ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर पर परिजनों में चीख पुकार मच गई। पहले परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया। एसओ के समझाने के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार हो गए। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एवन पांच भाइयों में सबसे छोटा था।