फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Warns rebels, will be tough action- Akhilesh

बागियों को चेतावनी, होगी सख्त कार्रवाई- अखिलेश

Wed, 22 Nov 2017 12:24 AM IST
kannauj
kannauj Updated Wed, 22 Nov 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
Warns rebels, will be tough action- Akhilesh
पार्टी कार्यालय में संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी के बागी उम्मीदवारों को चेतावनी दी। कहा कि चुनाव बाद उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार अपने विकास कार्य भी ठीक से नहीं गिना पा रही है। वह मंगलवार को मकरंदनगर में एक निजी कार्यक्रम में आए थे।
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है कि वह जिले के अधूरे विकास कार्यों को तेजी से पूरा कराए। कहा कि कन्नौज से उनका सीधा जुड़ाव रहा है, इसलिए भाजपा सरकार इस जिले के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। सरकार बदलते ही सबसे पहले कन्नौज की बिजली काटने का काम किया गया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा, एमएलसी पुष्पराज जैन पंपी, पूर्व मंत्री विजयबहादुर पाल, मनोज दीक्षित, पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव, जय कुमार तिवारी बउअन, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि संजू कटियार, विजय तिवारी, संजय दुबे, कैश खां, रजनीकांत यादव, राजेश पाल, अर्चना मिश्रा, सर्वेश अंबेडकर, कल्यान सिंह दोहरे सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


भाजपा हमको हिंदू ही नहीं मानती
कन्नौज। पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के लोग हमको हिंदू ही नहीं मानते। सैफई में भगवान कृष्ण की विशालकाय प्रतिमा बनवाई जा रही है। हम भगवान कृष्ण व राम दोनों को मानते हैं। भाजपा ने सदैव सपा पर यादव-मुस्लिम होने का आरोप लगाया है कि बार कन्नौज में जय कुमार तिवारी को टिकट देकर वह आरोप भी खत्म कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारवाद पर केवल जवाब दिया
कन्नौज। डिंपल के कन्नौज लोकसभा सीट से 2019 में चुनाव नहीं लड़ने पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उन पर आरोप लगता है कि सपा परिवारवाद की राजनीति करती है। वह डिंपल यादव को चुनाव नहीं लड़ाएंगे। भाजपा भी अपनी पार्टी में परिवार के लोगों को चुनाव लड़ाना बंद कर दें।

 
एक्सप्रेस-वे पर जुटे रहे कार्यकर्ता
तालग्राम। पूर्व सीएम के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे से गुजरने की सूचना पर कार्यकर्ता निकवा कट के समीप एकत्रित हो गए। मछैया गांव के समीप भी भीड़ लगी रही। उम्मीद थी कि अखिलेश रुकेंगे लेकिन वे कार्यकर्ताओं को देख हिलाते हुए आगे निकल गए। कार्यकर्ता मायूस होकर लौट आए। इस मौके पर गिरीश चंद्र यादव, रिपू यादव, नफीस सागर, आजम खाना, गुड्डू, तनवीर वारसी और रामरहीस यादव आदि मौजूद रहे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed