फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Vicious bike thieves caught from Damoh

Damoh: दमोह से पकड़ाए शातिर बाइक चोर, नंबर प्लेट के साथ चेचिस नंबर में भी कर देते थे हेरफेर

Sun, 11 Dec 2022 12:52 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 11 Dec 2022 12:52 PM IST
सार

कोतवाली टीआई विजय राजपूत ने बताया कि कुछ समय से दमोह शहर से बाइक चोरी के मामले सामने आ रहे थे। पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

विज्ञापन
Vicious bike thieves caught from Damoh
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच बाइक बरामद की हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के दमोह जिले से पुलिस ने तीन ऐसे बाइक चोरों को पकड़ा है, जो काफी शातिर हैं। पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए ये बाइक  का चेचिस नंबर हटा देते थे, जिससे बाइक की पहचान मुश्किल हो जाती थी। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दमोह की कोतवाली पुलिस ने तीन बाइक चोरों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। जिनके पास से चोरी की पांच मोटरसाइकिलें भी जब्त की गई हैं। कोतवाली टीआई विजय राजपूत ने बताया कि कुछ समय से दमोह शहर से बाइक चोरी के मामले सामने आ रहे थे। पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। कुछ दिन पहले ही उन्हें मानस भवन के पास एक संदेही युवक मिला, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से बाइक चोरी की बात कबूल कर ली। साथ ही अपने साथियों के नाम बताए।  उसकी निशानदेही के बाद सभी तीनों आरोपियों वीरू पिता शंकर अहिरवार (24) किशुनगंज दमोह, कृष्णा पिता शोभादास विश्वकर्मा निवासी वरखेड़ा दुर्गादास, जाकिर अली पिता जाफर अली (32) निवासी नरसिहगढ़ को गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन


राजपूत ने बताया कि आरोपियों से चोरी के संबंध में पूछताछ की है। उनके कब्जे से पांच मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया है और सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। टीआई ने बताया कि यह आरोपी बाइक चोरी करने के बाद उन्हें निजी उपयोग में लाते थे और बाइक की नंबर प्लेट और चेचिस नंबर भी मिटा देते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed