फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uddhav Thackeray to visit Ayodhya on completion of 100 days of Maharashtra government

महाराष्ट्र सरकार के 100 दिन पूरा होने पर अयोध्या आएंगे सीएम उद्धव ठाकरे

Fri, 06 Mar 2020 12:55 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 06 Mar 2020 12:55 PM IST
विज्ञापन
Uddhav Thackeray to visit Ayodhya on completion of 100 days of Maharashtra government
फाइल फोटो - फोटो : File Photo

महाराष्ट्र में सत्ता के 100 दिन पूरा करने के बाद मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे शनिवार को अयोध्या आएंगे। शिवसेना के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद संजय राउत ने इस संबंध में ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे 100 दिन का कार्यकाल पूरा करने के बाद अयोध्या का दौरा करेंगे। उद्धव ठाकरे सरकार का शुक्रवार को पहला बजट पेश किया गया। शनिवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अयोध्या में रामलला का दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे। सीएम रामलला के मंदिर के लिए कुछ एलान भी कर सकते है। राम मंदिर में शिवसेना का क्या योगदान हो उसके बारे में भी विचार किया जाएगा। उद्धव ठाकरे शनिवार को दोपहर 12 बजे लखनऊ पहुचेंगे उसके बाद कार से अयोध्या आएंगे। 2 बजे रामलला का दर्शन करेंगे।

विज्ञापन


पिछली बार अयोध्या नहीं जा पाए थे उद्धव
गौरतलब है कि कांग्रेस और एनसीपी के सहयोग से शिवसेना ने महाराष्ट्र में सरकार बनाई थी। उद्धव ठाकरे ने 28 नवंबर, 2019 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। 9 नवंबर, 2019 को अयोध्या विवाद में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद उद्धव ठाकरे ने ऐलान किया था कि वह 24 नवंबर, 2019 को अयोध्या जाएंगे। बाद में राज्य में तेजी से बदले राजनीतिक हालात के चलते वह अयोध्या नहीं जा सके थे।
विज्ञापन


जून 2019 में उद्धव ठाकरे अयोध्या पहुंचे थे 
इससे पहले उद्धव ठाकरे 16 जून 2019 को अपनी पार्टी के सभी सांसदों के साथ अयोध्या पहुंचे थे। उस समय इस दौरे को भाजपा पर दबाव बनाने की रणनीति और विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा गया था। तब शिवसेना भाजपा की सहयोगी पार्टी थी लेकिन अब दोनों अलग हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed