{"_id":"5aa4f0f24f1c1b8c778b4d96","slug":"two-deadbody-found-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":" बनारस में अलग-अलग स्थानों पर मिले अज्ञात युवती व युवक के शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में अलग-अलग स्थानों पर मिले अज्ञात युवती व युवक के शव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 11 Mar 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस में रविवार की सुबह एक युवती और एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मंडुवाडीह और चौबेपुर थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह एक युवक और युवती का शव मिला। दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी है और युवती की हत्या की आशंका जताई गई है।
सूचना पाकर पहुंची इलाकाई थाने की पुलिस दोनों के शव कब्जे में लेकर उनकी शिनाख्त की कोशिश में जुटी हुई थी। मंडुवाडीह आरओबी के नीचे शिव मंदिर के बगल से गुजरी रेलवे लाइन के समीप इलाकाई लोगों ने एक युवक का शव देखा।
जीआरपी के अनुसार युवक की उम्र तकरीबन 38 वर्ष है। वो सफेद शर्ट, स्लेटी रंग की पैंट और चमड़े का जूता पहना हुआ था। उसके बगल में पड़े बैग में कानपुर का रेल टिकट और 8500 रुपये थे।
विज्ञापन
उधर, चौबेपुर थाना अंतर्गत बर्थरा कला पुल के नीचे नाले के किनारे तकरीबन 20 वर्षीय युवती का शव ग्रामीणों ने देखा तो सूचना पुलिस को दी। युवती हरे रंग का कुर्ता और लाल रंग की सलवार पहनी हुई थी।
थानाध्यक्ष चौबेपुर की सूचना पर मौके पर विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम पहुंची और साक्ष्य एकत्र कर वापस लौट गई। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि युवती का गला घोंट कर हत्या करने के बाद शव यहां लाकर फेंका गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष चौबेपुर ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।