फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   TV Actor Aditya Redij Interview

'बेटी के पिता का रोल करना गर्व की बात'

Sat, 23 Aug 2014 04:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 23 Aug 2014 04:26 PM IST
विज्ञापन
TV Actor Aditya Redij Interview

बेशक अभी उम्र बहुत छोटी है और एक पिता की भूमिका निभाना मुश्किल। फिर भी एक लड़की के पिता का किरदार निभाना गर्व की बात समझता हूं। यह कहना है टीवी एक्टर आदित्य रेडिज का। आदित्य शुक्रवार दोपहर सेक्टर-17 के एक होटल में अपने आने वाले सीरियल ‘बंधन’ के प्रमोशन के लिए पहुंचे।

विज्ञापन


आदित्य ने कहा कि यह सीरियल सितंबर महीने से जी टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। यह एक हाथी और इंसान के प्यार का बंधन है। इसमें वे एक वन अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे। इसकी शूटिंग गुजरात के जंगलों में हुई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सीरियल में वे अपने परिवार के साथ रहते हैं जिसमें उनकी पत्नी और छह साल की बेटी दर्पण है। दर्पण परिवार की लाड़ली है और वह चाहती है कि एक भाई भी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन कुछ ऐसे हालात होते हैं कि वे उसकी यह इच्छा पूरी नहीं कर पाते। इसी घटनाक्रम में दर्पण एक हाथी के बच्चे को अपना भाई मान लेती है जिसे बाद में आदित्य अपना लेता है।

गर्मी में लेदर जैकेट:

आदित्य ने कहा कि शूटिंग के दौरान बहुत मुश्किलें आईं। जंगल में काफी गर्मी थी और लेदर  जैकेट पहन कर शूट करना बेहद मुश्किल। एक हाथी के  साथ तो और भी मुश्किल। उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान हाथी के मूड को देखना होता था।


दोस्त की सलाह ने बदल दी जिंदगी
:
आदित्य ने कहा कि सीरियल में आने से पहले वे एक चैनल में वीडियो एडिटर थे। एक दिन उनके दोस्त ने कहा कि इतना अच्छा चेहरा होते हुए वह एडिटिंग में क्या कर रहा है। इसके बाद आदित्य ने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और दो साल दुबई फैशन वीक करने के बाद उन्हें एक्टिंग में चांस मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed