फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Teenagers girl recovered from varanasi missing from juvenile home mau

यूपी: मऊ के बाल सुधार गृह से भागीं तीन किशोरियां वाराणसी से बरामद

Wed, 03 Mar 2021 05:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 03 Mar 2021 05:37 PM IST
विज्ञापन
Teenagers girl recovered from varanasi missing from juvenile home mau
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के चांदपुर मोढ़ेला रोड स्थित एक पेट्रोल पंप से बुधवार दोपहर पुलिस ने मऊ के बाल सुधार गृह से भागीं तीन किशोरियों को हिरासत में लिया है। मंडुवाडीह थाने के उपनिरीक्षक राजेश त्रिपाठी ने बताया की तीनों किशोरियां को प्रेम प्रसंग में मऊ के बाल सुधार गृह में विधिक कार्यवाही के लिए रखा गया था।

विज्ञापन


वहां से मंगलवार को रात में लगभग दो बजे तीनों किशोरियां खिड़की की रेलिंग हटाकर साड़ी के सहारे नीचे उतर कर फरार हो गईं थी। बाल सुधार गृह के अधिकारियों ने इस बात की सूचना मऊ पुलिस को दी।
विज्ञापन


मऊ पुलिस ने खोजबीन के बाद मंडुवाडीह पुलिस को सूचना दी कि मऊ से भागीं तीनों किशोरियां मंडुवाडीह से होकर आगे निकलने की फिराक में हैं। सूचना पाकर मंडुवाडीह पुलिस तीनों नाबालिग किशोरियों की खोजबीन में लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र में गश्त के दौरान तीनों किशोरियां चांदपुर मोढ़ेला रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर पुलिस टीम को देख कर छिपने लगीं। शक होने पर पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो उन्होंने मऊ बाल सुधार गृह से भागना कबूल कर लिया।

थोड़ी देर बाद मऊ पुलिस भी मंडुवाडीह थाने पहुंच गई। पुलिस किशोरियों को अपने कब्जे में लेने के लिए आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed