फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shivani selected for asian volleyball championship.

थाइलैंड में हुनर दिखाएगी हिमाचल की बेटी

Sat, 27 Sep 2014 05:40 PM IST
सुभाष सेन/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
सुभाष सेन/अमर उजाला, रामपुर बुशहर Updated Sat, 27 Sep 2014 05:40 PM IST
विज्ञापन
shivani selected for asian volleyball championship.

थाइलैंड में होने वाली दसवीं अंडर-17 एशियन वॉलीबाल प्रतियोगिता में हिमाचल की बेटी अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाएगी। खेल छात्रावास जुब्बल की शिवानी चौहान थाइलैंड में 10 से 21 अक्तूबर तक होने वाली अंडर-17 प्रतियोगिता में भारतीय महिला वॉलीबाल टीम से खेलेंगी।

विज्ञापन


चिड़गांव तहसील के जांगला की शिवानी पिछले तीन वर्षों से जुब्बल स्पोर्ट्स हॉस्टल में प्रशिक्षण ले रही हैं। वह प्रदेश की की एकमात्र खिलाड़ी हैं, जो थाइलैंड में होने वाली अंडर-17 एशियन महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता में देश के लिए खेलेंगी।
विज्ञापन


जुब्बल स्पोर्ट्स हॉस्टल के कोच देविंद्र चौहान ने शिवानी के चयन पर खुशी जताई है और छात्रा से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। कोच ने बताया कि कड़ी मेहनत के बाद शिवानी का चयन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवानी और जुब्बल स्पोर्ट्स हॉस्टल के कोच देविंद्र चौहान कई मर्तबा कोच के तौर पर भारतीय वॉलीबाल जूनियर और सीनियर टीम की अगुवाई कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed