फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   shakti kapoor fear to shraddha kapoor

श्रद्धा से क्यों 'डरते' हैं शक्ति कपूर?

Fri, 24 Jan 2014 02:13 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 24 Jan 2014 02:13 AM IST
विज्ञापन
shakti kapoor fear to shraddha kapoor

बॉलीवुड में अपनी पहली ही फिल्म से लाखों दिलों पर राज करने वाली श्रद्धा कपूर की डांट से शक्ति कपूर बेहद डरते हैं।

विज्ञापन


बनाई खुद की अलग पहचान
अमर उजाला से हुई विशेष बातचीत में शक्ति कपूर ने बताया कि अभिनेता शक्ति कपूर को अपनी बेटी श्रद्धा पर बेहद गर्व है। उनका मानना है कि श्रद्धा ने आशिकी-2 में काम करके खुद की अलग पहचान बनाई है।
विज्ञापन


पढ़ें, पर्यटकों के सामने खुली उत्तराखंड सरकार की पोल
विज्ञापन
विज्ञापन


कहते हैं कि स्थिति यह है कि मैं बेटी के पास जाकर पूछूंगा कि श्रद्धा कपूर जी, क्या आप शक्ति कपूर के साथ काम करना चाहेंगीं।’ सोमवार को एक कार्यक्रम में दून पहुंचे अभिनेता शक्ति कपूर ने अमर उजाला की ‘बेटी ही बचाएगी’ मुहिम की जमकर तारीफ की।

पढ़ें, मसूरी जाने वाले कृपया ध्यान दें....

बेटियों के बारे में शक्ति ने कहा कि बेटियां माता-पिता का काफी ख्याल रखती हैं। श्रद्धा मेरा बेहद ख्याल रखती है। गलती पर बड़ों की तरह डांट देती है। कभी मां तो कभी बहन बन जाती है।


तस्वीरों में देखें, बर्फ में ऐसी अठखेलियां देखी है कहीं...

अमर उजाला के अभियान बेटी ही बचाएगी की सराहना करते हुए उन्होंने बेटियों के पक्ष में शपथ पत्र भी भरा। इस मौके पर उन्होंने अपनी बेटी की खूब तारीफ की।

बेटियों के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने पर खुशी जताते हुए शक्ति कपूर ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री ऐसी जगह है, जहां महिलाओं को पुरुषों के बराबर आंका जाता है।

दोनों को समान अवॉर्ड मिलते हैं। महिलाओं की जितनी इज्जत फिल्म इंडस्ट्री करती है, शायद ही कोई और करता हो। ऐसा न होता तो मैं अपनी बेटी को फिल्मों में काम करने से रोक देता।

दून में काटूंगा बुढ़ापा
बॉलीवुड में खलनायकी और कॉमेडी से मशहूर शक्ति कपूर ने दून और मसूरी की जमकर तारीफ की। कहा कि यहां प्रकृति खूबसूरत है। यही वजह है कि मैं दून में बुढ़ापा काटूंगा। दून में मकान बुक करा लिया है।

पढ़ें, मांओं ने बेटी के लिए बदल डाली परंपरा

मसूरी में प्लॉट लेने जा रहा हूं। पहाड़ और बर्फ का मजा लूंगा। कहा कि फिल्म इंडस्ट्री दून और मसूरी को बेहद प्यार करती है। हमारी कोशिश होगी कि यहां जल्द फिल्म स्टूडियो बनाएं।  

सही वक्त पर राजनीति में आऊंगा

राजनीति में आने के सवाल पर शक्ति ने सीधे हामी से बचते हुए आम आदमी पार्टी को तीसरा विकल्प बताया। कहा कि मैं किसी पार्टी के साथ नहीं हूं। सिर्फ वेट कर रहा हूं। जब वक्त आएगा, तब किसी पार्टी के साथ जुड़ जाऊंगा।

पुराने और आज के खलनायकों में अंतर पर शक्ति ने कहा कि तब के खलनायक रोमांटिक होते थे, डांस करते थे। अब हीरो ही विलेन बनकर आना चाह रहे हैं और आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed