फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sanjay won a silver medal in martial arts championship.

संजय ने देश के लिए जीता सिल्वर मेडल

Mon, 19 Jan 2015 09:58 AM IST
Updated Mon, 19 Jan 2015 09:58 AM IST
विज्ञापन
sanjay won a silver medal in martial arts championship.

मिक्स मार्शल आर्ट के अंतरराष्ट्रीय ओपन टूर्नामेंट में कुल्लू जिले के संजय ठाकुर ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। संजय ने टूर्नामेंट में रजत पदक जीतकर हिमाचल का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में हिमाचल से एकमात्र खिलाड़ी संजय ठाकुर ने ही भाग लिया।

विज्ञापन


कुल्लू जिले से संबंध रखने वाले संजय ठाकुर ने 11-12 जनवरी को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय ओपन टूर्नामेंट में भाग लिया। उन्होंने भारत की 14 सदस्यीय टीम से खेलते हुए सिल्वर मेडल जीता। ब्लैक बेल्ट से सम्मानित संजय ठाकुर देश के लिए एक गोल्ड और एक सिल्वर मेडल पहले जीत चुके हैं।
विज्ञापन

कहा, सरकार खेलों को बढ़ावा दे

sanjay won a silver medal in martial arts championship.

संजय ने बताया कि भारत ने प्रतियोगिता में दो सिल्वर और दो रजत पदक जीते हैं। उन्होंने कहा कि मिक्स मार्शल आर्ट में भारत बहुत अच्छा कर सकता है, मगर सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। प्रदेश सरकार मिक्स मार्शल आर्ट को खेल तक नहीं मानती है। इस कारण खिलाड़ियों का मनोबल गिर रहा है।

हरियाणा और पंजाब सरकार अपने खिलाड़ियों को हर सुविधा प्रदान करती है। प्रदेश की एकमात्र मिक्स मार्शल आर्ट अकादमी मंडी के रावमापा घ्राण और थर्ड आईआरबी पंडोह में चलाई जा रही है। इसके अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि इस खेल को ओलंपिक में शामिल किया जाना अनिवार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed