{"_id":"580103e84f1c1b7a3028ddca","slug":"samjhauta-express-delhi-to-lahaur-india-pakistan-train","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"...ऐसा क्या हुआ जो पाकिस्तान जा रही ट्रेन को यहां 45 मिनट रोकना पड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...ऐसा क्या हुआ जो पाकिस्तान जा रही ट्रेन को यहां 45 मिनट रोकना पड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Sat, 15 Oct 2016 09:36 AM IST
विज्ञापन
समझौता एक्सप्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी दिल्ली से पाकिस्तान के शहर अटारी के बीच चलने वाली समझौता एक्सप्रेस को अचानक 45 मिनट के लिए रोकना पड़ गया। दरअसल, देर रात सांदल कलां स्टेशन के पास नील गाय आ गई।
इमरजेंसी ब्रेक लगाने के कारण इंजन में फाल्ट आ गया और इसके चलते 45 मिनट तक गाड़ी लाइन पर खड़ी रही। बाद में किसी तरह उसे गन्नौर रेलवे स्टेशन ले जाया गया, जहां दिल्ली से दूसरा पॉवर इंजन मंगवाकर गन्नौर से गाड़ी को अटारी के लिए 2:55 बजे रवाना किया गया। यात्रियों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ की पूरी टीम गाड़ी की सुरक्षा में तैनात रही।

पाकिस्तान जा रहे यात्रियों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ रही तैनात
समझौता एक्सप्रेस
आरपीएफ थाना प्रभारी जेएस मलिक का कहना है कि समझौता एक्सप्रेस बुधवार रात पुरानी दिल्ली से अटारी जा रही थी। जैसे ही गाड़ी सांदल कलां रेलवे स्टेशन के नजदीक पहुंची रेलवे लाइन पर नीलगाय आ गई। इसके चलते एमरजैंसी ब्रेक लगाने पड़े और गाड़ी के इंजन में फाल्ट हो गया, क्योंकि इंजन का प्रैशर काम नहीं कर रहा था।
सांदल कलां स्टेशन के पास यह गाड़ी करीब 45 मिनट तक खड़ी रही। इसके बाद किसी तरह धीरे-धीरे गाड़ी को रात करीब 1:09 बजे सांदल कलां से गन्नौर तक ले जाया गया। रात 1:10 आरपीएफ को समझौता एक्सप्रेस की दिक्कतों के बारे में सूचना दी गई। इसके बाद थाना प्रभारी जेएस मलिक अपनी टीम के साथ गन्नौर की तरफ रवाना हो गए। वहां पर जीआरपी चौकी टीम इंचार्ज महावीर सिंह के साथ मौजूद रही। दिल्ली से दूसरा पॉवर इंजन मंगवाकर इस गाड़ी को अटारी के लिए रवाना किया गया।