फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sakshi sharma top in 10th result.

सिरमौर की बेटी साक्षी ने दसवीं में भी मनवाया लोहा

Thu, 28 May 2015 03:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Updated Thu, 28 May 2015 03:11 PM IST
विज्ञापन
sakshi sharma top in 10th result.

‘अमर उजाला’ फाउंडेशन की ओर से आयोजित ‘अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति योजना’ को सिरमौर से पास करने वाली एकमात्र साक्षी शर्मा ने हिमाचल बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। साक्षी श्ार्मा ने हिमाचल बोर्ड परीक्षा में 94.2 प्रतिशत अंक के साथ अपने स्कूल एवं सेंटर में टॉप किया है।

विज्ञापन


रेणुका के समीप गुंडाणा स्थित केवीएस पब्लिक स्कूल की दसवीं की छात्रा साक्षी शर्मा पुत्री ब्रह्मानंद शर्मा ने 2 नवंबर, 2014 को ‘अमर उजाला’ की ओर से आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति योजना में भाग लिया था। वह जिले से सफल होने वाली एकमात्र छात्रा थीं।
विज्ञापन


उन्हें 10 अप्रैल, 2015 को उपायुक्त सिरमौर रितेश चौहान ने ‘अमर उजाला’ की ओर से साढ़े छह हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया था। उन्होंने आश्वासन दिया था कि भविष्य में उच्च शिक्षा के दौरान साक्षी को किसी भी प्रकार की दिक्कत आएगी तो शिक्षा विभाग एवं प्रशासन की ओर से उसका सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूरदराज की छछेती पंचायत के खाली अछोन गांव निवासी साक्षी शर्मा गरीब परिवार से हैं। उनके पिता ब्रह्मानंद मेहनत मजदूरी करते हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। बिना ट्यूशन पढ़े साक्षी ने ‘अमर उजाला’ की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता पास की और हिमाचल बोर्ड में भी बेहतर प्रदर्शन किया। केवीएस स्कूल की प्रधानाचार्य सुनीता ठाकुर ने साक्षी को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed