{"_id":"62aec64552df065f046e8745","slug":"saharanpur-two-workers-died-due-to-drowning-in-yamuna-canal-there-was-uproar-among-family-members","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur : यमुना नहर में डूबने से दो श्रमिकों की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
Saharanpur : यमुना नहर में डूबने से दो श्रमिकों की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Sun, 19 Jun 2022 12:24 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:24 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पूर्वी यमुना नहर में नहाते समय दो श्रमिकों की मौत हो गई है। राजस्थान से आए श्रमिक डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के निर्माण में जुटे थे।
विज्ञापन
मौके पर जमा लोग
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आज सुबह पूर्वी यमुना नहर में नहाते समय दो श्रमिकों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शवों को बमुश्किल बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सहारनपुर से लेकर पिलखनी तक इन दिनों डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के निर्माण का कार्य चल रहा है। सहारनपुर में पूर्वी यमुना नहर पर भी पिलर का निर्माण कराया जा रहा है। राजस्थान से आए श्रमिक कॉरिडोर के निर्माण में जुटे हैं। इन्हीं में से दो श्रमिक गहरे कुंड में नहाते समय डूब गए और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: GAJAB: यूपी के इस जिले में शान से खड़ी है 101 साल पुरानी बाइक, ब्रिटिश कंपनी ने 1921 में बनाया था यह मॉडल
विज्ञापन
कुतुबशेर थाना प्रभारी निरीक्षक पीयूष दीक्षित ने बताया कि राजस्थान के जोधपुर शहर के संतोष विहार निवासी कैलाश राम (23) पुत्र दयाल राम और मांगेलाल (24) पुत्र सियाराम पूर्वी यमुना नहर में नहाने लगे। दोनों पिलर के लिए बनाए गए गहरे कुंड में डूब गए, जिससे दोनों की मौत हो गई।
साथी कर्मियों की सूचना पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद दोनों श्रमिकों के शवों को बाहर निकाला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतकों के परिजनों को हादसे के संबंध में जानकारी दे दी गई है।