फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Roshni on a Solo Bike expedition from Kanyakumari to Leh

बुलेट पर 'रिकॉर्ड' बनाएगी ये जाबांज बेटी

Sun, 06 Jul 2014 10:16 AM IST
Updated Sun, 06 Jul 2014 10:16 AM IST
विज्ञापन
Roshni on a Solo Bike expedition from Kanyakumari to Leh

हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का मकसद और लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करवाने की चाह। जी हां, कुछ ऐसा ही जज्बा लेकर बुलंदशहर (उत्तरप्रदेश) के छोटे से गांव नरोरा निवासी 26 वर्षीय रोशनी अकेले ही बुलेट पर कन्या कुमारी से कश्मीर तक के सफर पर निकल पड़ी हैं।

विज्ञापन


रोशनी पेशे से साफ्टवेयर इंजीनियर हैं और देश में महिलाओं की मुक्ति (इमेंसीपेशन) को लेकर संदेश देना चाहती हैं। रोशनी शुक्रवार को मंडी पहुंचीं। उन्होंने देश की पहली ऐसी महिला होने का दावा किया है। 12 दिन में चार हजार किलोमीटर की दूरी तय कर लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में अपना नाम दर्ज करवाना चाहती हैं।
विज्ञापन

28 जून को कन्याकुमारी से शुरू किया अभियान

Roshni on a Solo Bike expedition from Kanyakumari to Leh

रोशनी ने बताया कि उनहोंने 28 जून को कन्याकुमारी से अभियान शुरू किया। 6 जुलाई को लेह पहुंचने का लक्ष्य है। रोशनी देश के सबसे खतरनाक राष्ट्रीय उच्च मार्ग-21 पर मनाली से होकर रोहतांग पास, सरचू, पांग, उपशी होकर कई ग्लेशियरों को पार करते हुए लेह पहुंचेंगी। उन्होंने बताया कि बाइकिंग उनका पैशन है।

वह चाहती हैं कि देश में महिलाएं संघर्षरत महिलाओं के नक्शेकदम पर चलें। सोलो राइडिंग कर कन्या कुमारी से कश्मीर का सफर 12 दिन में पूरा करने वाली वह पहली भारतीय बनेंगी। उन्होंने लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में नामांकन किया है। नौ राज्यों से सफर कर 10वें राज्य के रूप में रोशनी ने हिमाचल में प्रवेश किया। अपने खर्चे पर अभियान पर निकली हैं। इस अभियान पर करीब एक लाख 20 हजार खर्च होंगे।

एसपी ने दीं शुभकामनाएं

Roshni on a Solo Bike expedition from Kanyakumari to Leh

रोशनी के पिता एलएन पाठक नरोरा में ऑटो मोबाइल की दुकान चलाते हैं। उनकी तीन बहनें और एक भाई हैं। इससे पहले रोशनी ने बेंगलूरु से पुणे का 850 किलोमीटर सफर बाइक से अकेले 16 घंटों और चेन्नई से बेंगलूरु 700 किमी 12 घंटों में सोलो बाइकिंग कर पूरा किया है।

16 वर्ष की उम्र में 11वीं से रोशनी बाइक दौड़ा रही हैं। मंडी में रोशनी ने पुलिस अधीक्षक मोहित चावला से मुलाकात कर अपने अभियान के बारे में जानकारी दी। एसपी ने मोहित चावला ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed