{"_id":"8dd3f11e30ce2b58e81846a4a420ae64","slug":"rohit-rathore-created-the-country-topper-in-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहित राठौर ने हिमाचल को बनाया देश में अव्वल ","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
रोहित राठौर ने हिमाचल को बनाया देश में अव्वल
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Thu, 28 Aug 2014 03:13 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल देश में चुनाव फोटोयुक्त एवं मतदाता पहचान पत्र तैयार करने वाला एकमात्र राज्य बन गया है। यह साफ्टवेयर तैयार करने में सरकाघाट के एसडीएम रोहित राठौर ने अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
इससे न केवल हाथ से तैयार की जाने वाली मतदाता सूचियों पर खर्च होने वाले धन की बचत हुई है, बल्कि मतदान में भी पारदर्शिता देखने को मिली है।
आयोग की मतदाता सूचियां तैयार करने का जिम्मा प्रदेश के युवा प्रशासनिक अधिकारी रोहित राठौर को सौंपा गया था। प्रदेश के मुख्य चुनाव आयुक्त देव स्वरूप ने रोहित राठौर को इस उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।
विज्ञापन
तहसीलदार डा. सुरेंद्र ठाकुर, डीएसपी संजीव भाटिया, समाज सेवी योगेंद्र कौशल, चंद्रमणी वर्मा, किसान यूनियन के अध्यक्ष सूंका राम ठाकुर और जिला अध्यक्ष भूप चंद ठाकुर ने रोहित राठौर को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
विज्ञापन
73वें संविधान संशोधन के फलस्वरूप प्रदेश में वर्ष 1994 में राज्य निर्वाचन आयोग की स्थापना हुई थी। आयोग के जिम्मे 12 जिला परिषदों, 78 पंचायत समितियों, 3243 पंचायतों, एक नगर निगम और 48 शहरी निकायों के निर्वाचन का जिम्मा है।