फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Raid on the notice of prohibited meat

प्रतिबंधित मांस की सूचना पर जरारी में छापेमारी

Fri, 28 Dec 2018 11:57 PM IST
gaurav gaurav farrukhabad
farrukhabad Published by: gaurav gaurav Updated Fri, 28 Dec 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
Raid on the notice of prohibited meat
जरारी में पहुंची पुलिस व मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : amarujala
 थाना क्षेत्र के गांव जरारी में दो घरों में प्रतिबंधित मांस होने की सूचना पर दो सीओ ने कई थानों की फोर्स के साथ छापेमारी की। छापे मेें पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह किसी ने फोन पर यूपी 100 पर सूचना दी कि जरारी में दो घरों में प्रतिबंधित मांस का कारोबार हो रहा है। इस समय वहां पर मांस रखा है। यूपी 100 पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए थाना पुलिस को जानकारी दी। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सीओ मोहम्मदाबाद, सीओ अमृतपुर के नेतृत्व में जहानगंज, कमालगंज, मोहम्मदाबाद, मेरापुर व नवाबगंज थाना पुलिस के अलावा दो यूपी 100 की गाड़ियों से फोर्स जरारी पहुुंचा। फोर्स देखकर गांव में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने बताए गए घरों में छापेमारी की। पुलिस ने करीब एक घंटे तक गहन तलाशी ली। इन्हें प्रतिबंधित मांस नहीं मिला। घर पर महिलाएं थीं।
विज्ञापन


किसी पुरुष के न होने पर पुलिस ने इनसे पूछताछ की। महिलाओं ने बताया कि उनके घर के पुरुष खेतों पर काम करने गए हैं। पुलिस गांव के लोगों को प्रतिबंधित मांस का कारोबार न करने की हिदायत देकर चली आई। सीओ अमृतपुर सुरेंद्र तिवारी ने बताया कि जिस मोबाइल नंबर से सूचना दी गई थी। उससे संपर्क करने का प्रयास किया गया। वह नंबर बंद जा रहा है। गलत सूचना देने वाले पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed