फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjabi Singer Kanth Kaler Interview

मिलिए, मशहूर पंजाबी गायक कंठ कलेर से

Thu, 04 Sep 2014 04:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 04 Sep 2014 04:42 PM IST
विज्ञापन
Punjabi Singer Kanth Kaler Interview

‘हुण तेरी निगा बदल गई, असी किहड़ा तेरे बिना मर चल्ले आं..., उडीकां और तेरी याद सजना जैसे हिट गीत दे चुके मशहूर पंजाबी गायक कंठ कलेर जब भी किसी शादी के कार्यक्रम में परफार्मेंस देने जाते हैं, तो आडियंस उनसे शादी के गीत सुनने के बाद सैड सांग की डिमांड जरूर करती है।

विज्ञापन


ऐसे ही कई किस्से गायक ने बुधवार को अपनी 13वीं नई एलबम ‘फना’ के रिलीज के दौरान बताए। गायक ने बताया कि जब शादी में लोग उनसे सैड सांग की डिमांड करते हैं तो वे यह गीत गाते जरूर हैं लेकिन पहले शादी के आयोजकों की मर्जी से।
विज्ञापन


उन्होंने अपनी नई एलबम पंजाब कला भवन सेक्टर-16 में रिलीज की। इसमें आठ गीत हैं। अमर आडियो और मेड फार म्यूजिक बैनर द्वारा निर्मित इस एलबम को पिंकी धारीवाल ने बनाया। इसके म्यूजिक डायरेक्टर कमल कलेर और ऋषि सिंह हैं। एलबम के गीत का लेखन मदन जालंधरी, एम हेदर, मिंटू उप्पल, बिंटू, विक्की, सामरा, विजय धामी, जगवीर सोढ़ ने किया। एलबम की वीडियो डायरेक्टर रिम्पी प्रिंस है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी बार बदला नाम

कलेर ने अपनी एलबम लांच से पहले अपना नाम दूसरी बार बदला है। जालंधर के नकोदर के रहने वाले कलेर कंठ का असली नाम हरविंदर कलेर है, जिसको उन्होंने अपनी पहली एलबम के दौरान बदल कर कलेर कंठ कर दिया। लेकिन अब अपने गुरू और पीर के कहने पर उन्होंने अपना नाम बदलकर एक बार फिर से ‘कंठ कलेर’ कर दिया हैं।

परिवार में कोई गायकी से ताल्लुक नहीं रखता

कलेर ने बताया कि उनके पिता उन्हें किसी सरकारी नौकरी में कार्यरत देखना चाहते थे। लेकिन उन्हें बचपन से ही गायकी का शौक था। स्कूलों में होने वाले कार्यक्रम में वे हिस्सा लेते थे।


फिर कालेज के दौरान 1997 में एक कार्यक्रम में उन्हें मदन जालंधरी ने देखा और तब से उन्होंने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। गायक ने बताया कि  उन्होंने कभी गायकी के लिए रियाज नहीं किया, गायकी उनके खून में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed