फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab government build Bridge between Tugal and Atiyana village

विशेष प्रोजेक्ट के तहत गांव तुगल और ऐतियाणा के बीच बनेगा पुल, मुख्यमंत्री ने खुद लिया संज्ञान

Sat, 23 Jun 2018 09:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हलवारा(लुधियाना)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हलवारा(लुधियाना) Updated Sat, 23 Jun 2018 09:36 AM IST
विज्ञापन
punjab government build Bridge between Tugal and Atiyana village
पुल
पंजाब सरकार की ओर से सूबे के लोगों को बेहतर बुनियादी सहूलियतें मुहैया कराने के वादे को पूरा करते हुए गांव तुगल से गांव ऐतियाणा के बीच पुल निर्माण को हरी झंडी दे दी गई है। गौरतलब है कि करीब 10 सालों से पुल निर्माण में रुकावटे आ रही थी। जिन्हें सेवामु्क्त आईएएस अफसर डॉ. अमर सिंह के विशेष प्रयासों से दूर किया गया है। पुल के बन जाने से इलाके के लोगों को काफी सहूलियत होगी। इस दौरान डा. अमर सिंह ने बताया कि इलाके के लोग लंबे समय से पुल निर्माण की मांग कर रहे थे। 
विज्ञापन


 मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मामले को संज्ञान में लेते हुए मुख्य सचिव पंजाब को जल्द से जल्द काम पूरा कराने की हिदायत दी थी। उन्होंने बताया कि यह प्रोजेक्ट पहले पंजाब बुनियादी ढांचा बोर्ड की ओर से पूरा किया जाना था। परंतु इस बोर्ड के सारे काम बंद होने के कारण पुल को बनाने में और देरी आ रही थी। लेकिन पंजाब सरकार ने इस प्रोजेक्ट को विशेष प्रोजेक्टों की श्रेणी में डाल कर पूरा करने का फैसला किया। पुल के निर्माण से इलाके के 10 गांव सीधे तौर पर तथा अन्य दर्जन भर गांव आपस में जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन


इस पुल का निर्माण कार्य शुरु करवाने के लिए पंजाब सरकार की ओर से पहली किश्त 50 हजार रुपये भी जारी कर दी गई है। पंजाब मंडी बोर्ड के कार्यकारी इंजीनियर अमनदीप सिंह ने बताया कि इस पुल के निर्माण पर 2 करोड़ 71 लाख 56 हजार रुपये की लागत आएगी। पुल की कुल लंबाई 42.8 मीटर तथा चौड़ाई 7.5 मीटर होगी।पूरे प्रोजेक्ट की टेंडर प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है तथा निर्माण का जिम्मा कंट्रैक्टर विशेष कुमार (मोहाली) को दिया गया है। पुल का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। वहीं पुल को छह महीने में पूरा करने का लक्ष्य है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed