{"_id":"5c2bc590bdec2256cf3e8b08","slug":"pehla-din-rha-khas-ghume-fhre-vindash","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहला दिन रहा खास, घूमे फिरे बिंदास","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
पहला दिन रहा खास, घूमे फिरे बिंदास
Wed, 02 Jan 2019 01:24 AM IST
देवेंद्र कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: देवेंद्र कुमार
Updated Wed, 02 Jan 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
new year, jhansi news
- फोटो : amar ujala, jhansi news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल का पहला दिन लोगों ने सैर सपाटे के साथ गुजारा। शहर के सभी पार्क, किला और आसपास के पिकनिक स्पॉट लोगों की भीड़ से गुलजार रहे। सड़कों पर गाड़ियों के ज्यादा आवागमन होने की वजह से कई स्थानों पर जाम की स्थिति रही।
नए साल का पहला दिन लोगों ने अन्य दिनों की अपेक्षा कुछ अलग अंदाज में बिताया। रोजमर्रा के कामकाज से फारिग होकर लोग घरों से निकल पड़े सैर सपाटे के लिए। दोपहर तक रानी लक्ष्मीबाई पार्क, मैथिलीशरण गुप्त पार्क, पंचतंत्र पार्क, नारायण बाग में भारी भीड़ जमा हो चुकी थी। कोई परिवार के साथ यहां पहुंचा था, तो कोई दोस्तों के साथ। इस दौरान सबने जमकर मस्ती की। शाम तक यही स्थिति बनी रही। मौसम ने भी खूब साथ दिया। दिन भर धूप खिली रही। इस दौरान किले में भी खूब भीड़ उमड़ी। यहां भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कतारें लगाकर अंदर प्रवेश दिया गया। भीड़ अधिक होने की वजह से जीवनशाह तिराहे से लेकर पुरानी तहसील तक कमोबेश दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। इलाइट चौराहे पर पुलिस को यातायात व्यवस्था संभालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, ओरछा और बरुआसागर रोड पर भी लोगों को जाम का सामना करना पड़ा।
इसके अलावा भारी संख्या में लोग ओरछा, बरुआसागर, उन्नाव बालाजी भी पहुंचे। मंगलवार को शहर के ज्यादातर बाजार बंद होने की वजह से व्यापारी भी फुर्सत में थे। ऐसे में उन्होंने साल का पहला दिन मौज मस्ती में बिताया।
विज्ञापन
शिल्प मेले में उमड़ी भीड़
किले की तलहटी में स्थित क्राफ्ट मेला ग्राउंड में 20 दिसंबर से शिल्प मेला लगा है, लेकिन यहां सबसे ज्यादा भीड़ साल के पहले दिन मंगलवार को उमड़ी। दिन भर मेले में लोगों का आवागमन बना रहा। शाम तक यही स्थिति बनी रही। इससे मेले में जमकर कारोबार हुआ। खासतौर पर खान पान के स्टाल और झूले खूब चले।
देव दर्शन के साथ साल की शुरुआत
नए साल के पहले दिन मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। लोगों ने साल सुख, शांति से व्यतीत हो, इस कामना के साथ मंदिरों में जाकर भगवान के दर्शन कर मत्था टेका। इस दौरान शहर से भारी संख्या में लोग दतिया में मां पीतांबरा मंदिर और ओरछा के रामराजा मंदिर पहुंचे।
दफ्तरों में मंद रही काम की गति
नए साल के पहले दिन सरकारी दफ्तरों में काम की गति मंद रही। ऑफिस खुलने के बाद कर्मचारियों ने सबसे पहला काम अफसरों को बधाई देने का किया। इसके अलावा दिन भर अन्य लोग अधिकारियों को बधाई देने पहुंचते रहे। वहीं, कर्मचारी भी दिन भर नए साल की शुभकामनाओं में ज्यादा व्यस्त रहे।