फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   MP News: Railway is building a coal shedding center in the residential area, the High Court sought an answer

MP News: रेलवे बना रहा है रहवासी क्षेत्र में कोल शेडिंग सेंटर, हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब

Sat, 05 Aug 2023 09:04 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 05 Aug 2023 09:04 PM IST
सार

हाईकोर्ट में लगी याचिका में कहा गया था कि रेलवे द्वारा कोल की रैक लोडिंग व अनलोडिंग के लिए अमलाई के कोल शेडिंग सेंटर बनाया गया है। इसके कारण क्षेत्र का पर्यावरण दूषित हो रहा है और रहवासी क्षेत्र में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है।

विज्ञापन
MP News: Railway is building a coal shedding center in the residential area, the High Court sought an answer
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले के अमलाई में रहवासी क्षेत्र में कोल शेडिंग सेंटर संचालित होने के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। याचिका में कहा गया था कि कोल शेडिंग सेंटर के कारण क्षेत्रीय लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। याचिका की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रवि विजय कुमार मलिमथ तथा जस्टिस विशाल मिश्रा की युगलपीठ ने अनावेदकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन


याचिकाकर्ता सुमन लाल राय की तरफ से दायर की गई याचिका में कहा गया था कि रेलवे द्वारा कोल की रैक लोडिंग व अनलोडिंग के लिए अमलाई के कोल शेडिंग सेंटर बनाया गया है। कोल शेडिंग सेंटर रेलवे की जमीन पर बना हुआ है, परंतु आसपास का पूरा क्षेत्र रहवासी है। कोल की लोडिंग व अनलोडिंग के कारण क्षेत्र का पर्यावरण दूषित हो रहा है और रहवासी क्षेत्र में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है।
विज्ञापन


याचिका में मांग की गई है कि रहवासी क्षेत्र से लगे हुए कोल शेडिंग सेंटर को तत्काल बंद किया जाए। याचिका में राज्य सरकार प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड, दक्षिण-पूर्व सेंटर रेलवे सहित अन्य को अनावेदक बनाया गया है। याचिका पर अगली सुनवाई 19 सितंबर को निर्धारित की गई है। याचिकाकर्ता की तरफ से अधिवक्ता राम नारायण तिवार ने पैरवी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed